टीवी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रियलिटी शो कॉफी विद करण अपने विवादों और सिलेब्रिटीज के खुलासों के लिए मशहूर रहता है। करण उनसे ऐसे कई निजी सवाल पूछते हैं जिन्हें सिलेब्रिटीज जवाब देकर ग्लोबल स्तर पर फेमस हो जाते हैं। हालांकि टीवी की दुनिया में कॉफी विद करण जैसे मजेदार शो के अलावा और भी कई टॉक शो है जिन्हें दर्शकों द्वारा बेहद प्यार दिया जाता है।
Bffs With Vogue
यह शो कॉफी विद करण से भी ज्यादा चर्चित है क्योंकि यहां पर नेहा धूपिया होस्ट है। नेहा धूपिया के इस शो में सिलेब्रिटीज कॉफी विद करण से भी ज्यादा खुलासे किया करते हैं। शाहिद कपूर ने इसी शो में यह खुलासा किया था कि उन्हें जिंदगी में कैसे धोखा मिला था। यह टॉक शो कलर्स वूट प्लेटफार्म पर प्रसारित होता है।
द कपिल शर्मा शो
कॉमेडी की दुनिया का सबसे बड़ा शो द कपिल शर्मा शो में कई बड़े सेलिब्रिटी जाते हैं और वह अपनी जिंदगी के कई राज का खुलासा करते हैं। यह शो सोनी लिव और एक्स प्लेयर पर प्रसारित होता है।
सन ऑफ एबिश
यह शो मी एंटरटेनमेंट की दुनिया का एक बड़ा शो है। सेलिब्रिटी यहां पर आते हैं और कई गेम्स खेलते हुए बड़े रास्ता खुलासा करते हैं। इस शो को डिजनी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब पर प्रसारित किया जाता है।
द अनुपम खेर शो
एंटरटेनमेंट की दुनिया का सबसे बड़ा शो द अनुपम खेर शो कॉफी विद करण से भी ज्यादा ड्रैमेटिक और इमोशनल है क्योंकि यहां पर सिलेब्रिटीज अपने जिंदगी के संघर्षों को बताते हैं। यह शो वूट पर प्रसारित किया जाता है।
यादों की बारात
एंटरटेनमेंट की दुनिया का एक और बड़ा शो यादों की बारात को रितेश देशमुख और साजिद खान होस्ट करते हैं। यहां भी सिलेब्रिटीज अपने जिंदगी के खट्टे मीठे राज को दुनिया के सामने रखते हैं। यह शो Zee5 पर प्रसारित किया जाता है। Also Read : करण के शो में फिसली सारा अली खान की जुबान ‘हाँ मैंने अपने एक्स के साथ खूब सम्बंध बनाए’
Rendezvous with Simi Garewal
इंडिया का एक वास्तविक टॉक शो जिसे काफी समझ और बेहतरीन होस्ट के साथ बनाया गया था और इसके सेलिब्रिटी भी रतन टाटा, बेनजीर भुट्टो, सैफ अली खान और पूर्व पत्नी अमृता अरोड़ा जैसे बड़े नाम रहे हैं। Also Read : अर्जुन बिजलानी ने उड़ाया बिग बॉस शो का मजाक… आ सकता हैं सलमान को गुस्सा