Shah Rukh Khan : बीते शनिवार 18 नवंबर को अंबानी परिवार की तरफ से एक खास पार्टी का आयोजन किया गया। यह दिन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली ईशा अंबानी और दामाद आनंद परिमल के लिए बहुत ही खास था। जी हां इस दिन उनके जुड़वा बच्चों का पहला जन्मदिन था, जिसकी खुशी में अंबानी परिवार की तरफ से यह पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के जाने-माने सितारों सहित किंग खान भी शामिल हुए। अंबानी परिवार की इस पार्टी मैं शाहरुख खान का ऐसा अवतार नजर आया, जैसा शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। जी हां इसी पार्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान सांपों के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान का यह वीडियो देखने के बाद उनके फैंस उनकी बहादुरी की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

शाहरुख खान का वीडियो आया सामने
अंबानी परिवार की तरफ से एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया ,जिसमें शाहरुख खान मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अचानक अनंत शाहरुख खान के हाथों में एक जिंदा सांप थमा देते हैं। शाहरुख खान एकदम से अपने हाथों में सांप देख थोड़ा घबरा उठते हैं, लेकिन अपने आप को संभालते हुए वह आराम से सांप को अपने हाथ में ले लेते हैं। फिर क्या था कुछ ही समय में उनके कंधे पर भी एक सांप रखा जाता है, लेकिन शाहरुख खान ने इस पार्टी में अपने धैर्य को बनाए रखा और आसानी से निर्भीकता के साथ सांपों को हैंडल किया। वहीं शाहरुख खान के आसपास खड़े लोग यह देख आश्चर्यचकित हो जाते हैं, और शाहरुख खान के इस रूप की तारीफें भी करते हैं। उनके साथ-साथ अनंत अंबानी भी शाहरुख खान का मनोबल बढ़ाते दिखाई देते हैं।
View this post on Instagram
शाहरुख खान ने इस पार्टी में जिस तरह से सांपों के साथ अपने आप को संभाला वह काबिले तारीफ रहा। उनका यह वीडियो देख फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे है। कोई उन्हें स्ट्रांग बताता है, तो कोई उनके धैर्य और निर्भीकता की तारीफें करता है। यहां तक की शाहरुख खान के एक फैंस ने तो सांप को ही लकी बता डाला और कमेंट करते हुए लिखा कि ‘वाओ लकी स्नेक’ वही दूसरा फैंस लिखता है ‘शाहरुख खान कितने हैंडसम लग रहे हैं’ इसके साथ-साथ शाहरुख के हाथ में सांप देखकर एक शख्स ने चिंता व्यक्त करते हुए कमेंट्स किया ‘बी सेफ सर’ इसके अतिरिक्त और भी बहुत से कमेंट्स सामने आए हैं जिसमें लोग शाहरुख खान का यह अवतार देख उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे।
मनाई गई पहले जन्मदिन की पार्टी

शाहरुख खान इस वीडियो में सांपों के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों के जन्मदिन की पार्टी का है, जिसमें शाहरुख खान कई एक्टिविटीज में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं। ईशा अंबानी और आनंद परिमल के बच्चों का यह पहला जन्मदिन है, जोकि बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। अगर आधिकारिक रूप से बात की जाए तो पहली बार ईशा अंबानी के बच्चों का चेहरा सामने आया है। ईशा अंबानी ने 18 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। उनके अस्पताल से लौटने के बाद परिवार की तरफ से ईशा अंबानी और उनके बच्चों का जमकर स्वागत किया गया था।
शाहरुख खान का वर्क फ्रंट

अगर शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात की जाए, तो इस साल उन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी कई हिट फिल्में दी है। अब फैंस को राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित उनकी फिल्म ‘डंकी’ के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है । जोकि 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज होगी।
Read Also :-इस बच्चें ने फ्लॉप फिल्म से किया था डेब्यू, आज हैं बॉलीवुड का सबसे अधिक फीस लेने वाला एक्टर, पहचाना?