जल्द ही होने जा रही है रणबीर कपूर से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की शादी। बॉलीवुड की इस खास शादी के सभी समारोह बहुत धूमधाम से चल रहे हैं। शादी से पहले दोनों एक दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे थे। कुछ वक्त बाद इन्होंने अपने रिश्ते को शादी में बदलने का फैसला किया। वह दोनों शादी कर के पति-पत्नी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
यह बॉलीवुड कपल शादी की खुशी से काफी उत्साहित हैं। लेकिन आपको यह जान कर हैरानी होगी कि रणबीर जैसे परफेक्ट लाइफ पार्टनर के मिलने से पहले आलिया और भी लोगों को डेट कर चुकी हैं। रणबीर के लाइफ में आने से पहले आलिया के काफी ब्रेकअप हो चुके हैं। आईये, इनके सभी एक्स बॉयफ्रैंड के बारे में बताते हैं।
Also Read : रणबीर और आलिया भट्ट की शादी पर रणधीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहीं यह बड़ी बात
रमेश दुबे
रमेश दुबे आलिया का पहले बॉयफ्रैंड थे। एक्स बॉयफ्रैंड रमेश दुबे और आलिया स्कूल के वक्त में डेट कर रहे थे। वहीं से इनका रिलेशनशिप शुरू हुआ था। कम सोशल होने की वजह से इनके बारे में अधिक जानकारी नहीं है।
अली दादरकर
बचपन के दोस्त अली दादरकर और आलिया भट्ट डेट कर रहे थे। बॉलीवुड में आने से पहले दोनों को डेट करते हुए और हैंगआउट्स करते हुए कयी बार देखा गया था। लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद दोनों अलग हो गए। अली के बयान के अनुसार आलिया काफी अलग बर्ताव करने लगी थी।
सिद्दार्थ मल्होत्रा
अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद सिद्दार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट डेट कर रहे थे। इन्होंने बाद में कपूर एण्ड सन्स में भी काम किया था। कुछ वक्त डेट करने के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।
कवीन मित्तल
रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट ने सिद्दार्थ मल्होत्रा से अलग होने के बाद रणबीर को डेट करना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही आलिया और हाईक पैसेंजर के फाउंडर कवीन मित्तल की क्लॉज़नेस के भी चर्चे हो रहे थे। जिस कारण दोनों की डेटिंग की रुमर्स भी सामने आयी थी।
इन सभी रिलेशनशिप के बाद आलिया को उनके सपनों का राजकुमार आखिर मिल ही गया जिससे वह शादी करने जा रही है। आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रैंड रणबीर कपूर की दुल्हन बनने जा रही हैं।
Also Read : आलिया- रणबीर की शादी से पहले इस अभिनेता ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को कहा, ‘धोबी का कुत्ता’