अक्षय कुमार अपने अभिनय और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। वह बहुत बहुमुखी हैं जो एक्शन, ड्रामा, रोमांस, कॉमेडी कर सकते हैं। लेकिन अब उनकी फिल्मों में एक बात बहुत आम हो गई है और वह यह है कि अब वह उपने से आधी उम्र कि अभिनेत्रियों के साथ फिल्में कर रहे हैं। इस फिल्म उद्योग में बुढ़ापा केवल महिलाओं के लिए है, पुरुषों के लिए नहीं। एक नजर इन फिल्मों पर डाले2021 में अक्षय कुमार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सलमान-शाहरुख को पछाड़कर निकले सबसे आगे…
अतरंगी रे
इस फिल्म में हमने देखा कि अक्षय कुमार सारा अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। अक्षय की उम्र 56 और सारा की 26 है। अक्षय और सारा की उम्र में 28 साल का बड़ा अंतर है। दोनों को एक साथ देखकर दर्शक हैरान रह गए।
पटियाला हाउस
ये फिल्म साल 2011 में आई थी जहां अक्षय कुमार अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। उस वक्त अक्षय कुमार की उम्र 44 साल और अनुष्का शर्मा की उम्र 23 साल थी। दोनों के बीच उम्र का फासला 21 साल है।
राउडी राठौर
यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी जहां अक्षय कुमार सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने डबल रोल किया है। उस वक्त अक्षय की उम्र 45 साल और सोनाक्षी की उम्र 25 साल थी। दोनों के बीच उम्र का फासला 20 साल है।
सिंग इज ब्लिंग
यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी जहां अक्षय कुमार एमी जैक्सन के साथ नजर आए थे। उस वक्त एमी जैक्सन की उम्र 23 साल और अक्षय कुमार की उम्र 48 साल थी। दोनों के बीच उम्र का फासला 25 साल है।
टॉयलेट: एक प्रेम कथा
ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी जिसमें भूमि पेडनेकर के साथ अक्षय कुमार नजर आए थे। उस वक्त अक्षय कुमार की उम्र 50 साल और भूमि की उम्र 28 साल थी। दोनों के बीच उम्र का फासला 22 साल है।
केसरी
यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी जहां अक्षय कुमार परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए थे। यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित है। उस वक्त अक्षय कुमार की उम्र 51 साल और परिणीति की उम्र 31 साल थी। दोनों के बीच उम्र का फासला 20 साल है।
हाउसफुल 4
हाउसफुल फ्रेंचाइजी “हाउसफुल 4” की यह चौथी सीरीज 2019 में रिलीज हुई थी। जहां अक्षय कुमार कृति सेनन के साथ नजर आए थे। उस वक्त अक्षय कुमार 51 साल के थे और कृति 29 साल की थीं। दोनों के बीच उम्र का फासला 22 साल है।अमिताभ बच्चन ने कृति सेनन को किराए पर दिया डुप्लेक्स फ्लैट, जानिए कितना हैं किराया
लक्ष्मी
यह फिल्म साल 2020 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। यह एक हॉरर और कॉमेडी फिल्म है। यहां अक्षय कुमार कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। उस वक्त अक्षय की उम्र 53 साल और कियारा की उम्र 29 साल थी।
बेल बॉटम
यह फिल्म अगस्त 2021 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म थी। यहां अक्षय कुमार वाणी कपूर के साथ नजर आए थे। अक्षय कुमार 54 साल के हैं और वाणी 33 साल की हैं। दोनों के बीच उम्र का फासला 21 वर्ष है।
पृथ्वीराज
यह फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी। यहां अक्षय कुमार पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ नजर आएंगे। दोनों के बीच उम्र का फासला 30 साल का है।