नीता अंबानी और मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत में से एक है। मुकेश अंबानी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर आज दुनिया में अपना बड़ा नाम कमा लिया है और रिलायंस इंडस्ट्री को आज पूरे विश्व में पहचान हासिल है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी बेहद ही राजशाही तरीके से जिंदगी जीते हैं और उनके घर में दुनिया भर की महंगी चीजें और सुख सुविधाओं मौजूद हैं। मुकेश अंबानी ना सिर्फ बिजनेस शख्सियत के रूप में लोकप्रिय हैं बल्कि वह हर इंडस्ट्री में एक जानी-मानी पहचान रखते हैं।
मुकेश अंबानी के हर इवेंट पर शादी समारोह में बॉलीवुड के लगभग तमाम सिलेब्रिटीज को देखा जाता है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में लगभग पूरा बॉलीवुड मौजूद था। ईशा अंबानी की शादी किसी भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की ग्रैंड वेडिंग से भी ज्यादा बड़ी और खूबसूरत थी। ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड का सबसे बड़ा परिवार बच्चन परिवार भी शामिल हुआ था। बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय ने ईशा अंबानी की शादी में जोरों शोरों से डांस किया था जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी।
ऐश्वर्या-अभिषेक को डांस करते देख मायूस हुए सलमान
ईशा अंबानी की शादी में ऐश्वर्या राय के एक्स बॉयफ्रेंड और अभिनेता सलमान खान भी मौजूद थे। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लगभग सभी जानते हैं। एक समय में ऐश्वर्या राय और सलमान खान एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे।
खबर यह भी थी कि ऐश्वर्या और सलमान एक दूसरे से शादी करने वाले थे लेकिन चीजें खराब होने के चलते दोनों अलग हो गए। ऐश्वर्या राय ने अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ ईशा अंबानी की शादी में शिरकत की थी। ईशा अंबानी की शादी से एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें ऐश्वर्या राय को स्टेज पर अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। Also Read : खूबसूरती के मामलें में ऐश्वर्या राय को मात देती हैं मोहनीश बहल की पत्नी, देखें फोटो
View this post on Instagram
इस वीडियो में सलमान खान को भी देखा जा सकता है हालांकि सलमान खान स्टेज के नीचे खड़े होकर स्टेज पर मौजूद ऐश्वर्या राय को डांस करते हुए देख रहे हैं। ऐश्वर्या राय को उनके पति अभिषेक बच्चन संग डांस करता हुआ देख सलमान खान का चेहरा बिल्कुल उतर गया है। इससे यह पता चलता है कि सलमान खान ऐश्वर्या राय से काफी प्यार करते थे और उन्हें ऐश्वर्या राय से शादी ना करने का बेहद मलाल है। Also Read : जानिए रजनीकांत की डेब्यू फिल्म के दौरान कैसी दिखती थी ‘रोबोट’ फिल्म की हीरोइन ऐश्वर्या राय