बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिल्खा सिंह से तो हम सभी परिचित है, यानी फरहान अख्तर। बॉलीवुड में फरहान अख्तर का नाम काफी ज्यादा जाने-माने कलाकारों में से एक है। एक्टर ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है और एक से बढ़कर एक रोल्स को दिए है। उनके फैंस उनकी एक्टिंग और स्टाइल के दीवाने हैं। फरहान खान अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। फरहान कभी अपनी लव लाइफ के चलते चर्चा में रहते हैं तो कभी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट्स को लेकर। लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने की वजह उनकी बीवी है। हाल ही में शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की शादी हुई है। और अब शिवानी की एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। देखिए फरहान अख्तर के खंडाला फार्महाउस ‘सुकून’ के अंदर की अनदेखी फोटोज
शिबानी दांडेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई पोस्ट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पंसद भी करते हैं। फैंस उनके पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हैं। बीते दिनों में शिबानी ने एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें वो अपने पति फरहान अख्तर की बाहों में बाहें डाले पोज़ देती हुई नज़र आ रही थी।
लेकिन वायरल हुई तस्वीरों में उनका पेट थोड़ा सा फूला हुआ नजर आ रहा था। जिस पर उनके फैंस उनसे सवाल करने लगें। फैंस ने उनसे पूछने लगे की क्या वो प्रेगनेंट है। जिस पर हाल ही में उन्होंने जवाब दिया। फरहान अख्तर और शिबानी जल्द करेंगे शादी, फाइनल हुई वेडिंग डेट और वैन्यू
फरहान की पत्नी शिबानी दांडेकर ने फैंस के सवालों के चलते एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी पतली कमर को दिखा रही है। शिवानी ने मिरर के सामने पोज देते हुए वीडियो डाली है। वीडियो को शेयर करने के साथ साथ उन्होंने टाइटल में लिखा है कि वो एक औरत हैं और वो प्रेग्नेंट नहीं हैं।
साथ ही शिबानी ने ये भी लिखा कि उस दिन उनका पेट टकीले की वजह से फूला हुआ लग रहा था। टेक्स्ट में शिबानी ने कई सारे हंसने वाली इमोजी भी उसे के है। उनकी ये वीडियो हाल में काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। फैंस उनकी वीडियो को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते कुछ दिन पहले एक्टर फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर से क्रिस्चियन रीति रिवाजों के साथ शादी की है। एक्टर की शादी में कई बड़े और दिग्गज कलाकार भी आए थे। उनकी शादी की कई तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल भी हुई थी। साथ ही एक वीडियो भी वायरल हुई, जिसमें फरहान एक्टर ऋतिक रौशन के साथ उन्हीं की फिल्म के गाने पे स्टेप्स मैच करते हुए नज़र आ रहे थे। दोनों को यूं डांस करता देख वहां मौजूद सभी लोग काफी ज्यादा एंजॉय भी कर रहे थे।