सलमान खान और शाहरुख खान की दुनिया में एक बड़ी फैन फॉलोइंग मौजूद है। जहां एक तरफ सलमान खान को बॉलीवुड का भाईजान कहा जाता है तो वहीं शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है। सलमान और शाहरुख के फैंस हमेशा से ही उनको साथ में देखने के लिए आतुर रहते हैं। सलमान और शाहरुख को आखरी बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए 1995 में आई फिल्म करण अर्जुन में देखा गया था।
इस फिल्म में सलमान और शाहरुख की केमिस्ट्री और कहानी ने उस समय की ब्लॉकबस्टर हिट दी थी। इसके बाद से ही पठान और टाइगर के फैंस उन्हें एक साथ फिर से बड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं और उनका यह सपना अब जल्द ही आदित्य चोपड़ा पूरा करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य चोपड़ा एक ऐसा पलटवार करने जा रहे हैं जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे के साथ फुल स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।
शाहरुख और आदित्य के फैंस को यह खुशखबरी बहुत ज्यादा एक्साइटेड कर सकती हैं क्योंकि बॉलीवुड की यह जोड़ी सबसे फेवरेट जोड़ी कही जाती है और टाइगर और पठान की इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म भी बताया जा रहा है। सलमान और शाहरुख ने आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म के लिए अपनी सभी डेट्स खाली कर दी है और साल 2023 के आखिर में या 2024 के क्वार्टर में ही इस फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया जाएगा। Also Read : शाहरुख खान ने सेल्फी शेयर कर फैंस को कहा “शुक्रिया” फैंस ने पूछा “क्या यह डॉन 3 के लुक है?
इसके अलावा इस फिल्म में रितिक रोशन भी कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। आदित्य चोपड़ा के पास फिल्म की स्क्रिप्ट मौजूद है लेकिन अभी भी डायरेक्टर का चुनाव नहीं हुआ है। शाहरुख और सलमान को एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। Also Read : शाहरुख़ खान को फिल्म दीवाना के लिए मिले थे मात्रा इतने रूपए