AFG vs ENG: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में पहला उलटफेर देखने को मिला चूका हैं. रविवार(15 अक्टूबर) को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को 69 रनों से हरा दिया हैं. मैच में अफगानिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने 80 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसकी मदद से अफगानी टीम ने 284/10 का स्कोर बनाया था.
जवाब में इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने सबसे अधिक 66 रन बनाए. इसके आलावा गत विजेता टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुका और देखते-देखते ही पूरी टीम महज 215 रनों पर ढेर हो गयी और मैच 69 रनों से हार गई. मैच में अग्गानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने सबसे अधिक 3-3 विकेट झटके.
अफगानिस्तान की टीम से बिगड़ा पॉइंट टेबल का समीकरण AFG vs ENG
अफगानिस्तान की इंग्लैंड पर 69 रनों की जीत के बाद पॉइंट टेबल में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला हैं. दरअसल क्रिकेट इतिहास में ये पहला मुकाबला में हैं जब पॉइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम दो मैच खेलने के बाद सबसे नीचे 10वें स्थान पर आ गयी हैं.
पॉइंट टेबल में 3 जीत के हासिल करने वाली भारत और न्यूज़ीलैण्ड की टीम क्रमश: एक और दूसरे स्थान पर हैं. इसके आलावा साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान की टीम तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.
अफगनिस्तान के खिलाफ हार झेलनी वाली इंग्लैंड की टीम पांचवे स्थान पर हैं जबकि अफगानिस्तान टीम 10वें स्थान से छठे स्थान पर आ गयी हैं. इसके आलावा बांग्लादेश 7वें स्थान पर हैं. जबकि श्रीलंका, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत के लिए बेताब हैं.
World Cup 2023 Points Table:
टीमें | मैच | जीत | हार | पॉइंट्स | नेट रनरेट |
1. भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 1.821 |
2. न्यूजीलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 1.604 |
3. दक्षिण अफ्रीका | 2 | 2 | 0 | 4 | 2.360 |
4. पाकिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.137 |
5. इंग्लैंड | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.084 |
6. अफगानिस्तान | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.652 |
7. बांग्लादेश | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.699 |
8. श्रीलंका | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.161 |
9. नीदरलैंड | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.800 |
10. ऑस्ट्रेलिया | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.846 |