Bollywood : आज तस्वीर में आपको जो छोटी सी बच्ची नजर आ रही है, क्या आप उसे पहचान सकते हैं। यह बच्ची आज बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और पॉपुलर अभिनेत्रियो में से एक है, जिसने सिंगिंग के बाद अपनी जबरदस्त एक्टिंग के चलते फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। यहां बात हो रही है पॉपुलर एक्ट्रेस शहनाज गिल की, जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। जी हां वह आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन चुकी है। आज 27 जनवरी को शहनाज गिल अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। आज उनके जन्मदिन के इस खास अवसर पर आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ खास पलों के बारे में।
आज है शहनाज गिल का जन्मदिन
आज 27 जनवरी को शहनाज गिल अपना 31वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 27 जनवरी 1993 में पंजाब में हुआ था। उन्होंने पंजाब इंडस्ट्री को भी कई फिल्में दी। शहनाज एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं, और उन्होंने मॉडलिंग भी की है। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, शुरुआत से ही वह एक एक्टर बनना चाहती थी। हालांकि उनके करियर की शुरुआत एक सिंगर के रूप में हुई लेकिन आज वह बी टाउन के सितारों के साथ अपने अभिनय का जबरदस्त जलवा बिखेरती नजर आ रही है। वह पंजाब की कैटरीना और हिंदुस्तान की शहनाज गिल के नाम से भी मशहूर है। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में यह भी लिखा था कि ‘यह तस्वीर उनके बचपन की है’।
बिग बॉस में मचाया तहलका
सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से शहनाज गिल ने अपनी पहचान बनाई और आज वह इतनी अधिक पॉपुलर हो गई कि उन्हें किसी पहचान की आवश्यकता ही नहीं। ‘बिग बॉस 13’ के बाद अचानक शहनाज गिल की किस्मत ने रूख मोड़ा और उन्होंने सलमान खान के साथ अपनी पहली फिल्म की। सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से शहनाज गिल ने अपना बॉलीवुड पदार्पण किया था। आज वह अपनी जबरदस्त एक्टिंग और अभिनय के चलते फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना चुकी है।
शहनाज गिल का बचपन
View this post on Instagram
ऐसे चमकी शहनाज गिल की किस्मत
सोशल मीडिया पर अधिकतर एक्टिव रहने वाली शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पर 17.3 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद है। उन्हें सना के नाम से भी जाना जाता है। वायरल तस्वीरों में शहनाज गिल एक लड़के की तरह की ड्रेस पहने हुए हैं, जिसके चलते उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने अपनी यह तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा कि ‘जब मैं बच्ची थी’। इसके साथ-साथ बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज गिल की केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत अधिक पसंद किया, यहां तक की सलमान खान भी इन दोनों की काफी तारीफें करते थे। उनकी बचपन की तस्वीर को दर्शक बहुत अधिक पसंद कर रहे हैं। साल 2015 में शहनाज गिल ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी, उसके बाद से वह ‘शिव दी किताब’ और ‘सत श्री अकाल इंग्लैंड’ जैसे कई म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। इसके साथ-साथ उन्हें पंजाबी फिल्मों में भी काफी सफलता मिली और साल 2019 में उन्होंने ‘काला शाह काला’ और ‘डाका’ में जबरदस्त एक्टिंग की, उसके बाद शहनाज गिल को ‘बिग बॉस 13’ में भी मौका मिला।
अपने अभिनय के दम पर बनाई पहचान
‘बिग बॉस 13’ के बाद शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से अपना बॉलीवुड पदार्पण किया था। इस फिल्म में पूजा हेगडे, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और पलक तिवारी भी अहम किरदार निभाते नजर आए। फिर शहनाज गिल को रिया कपूर की ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर, डॉली सिंह, कारण कुंद्रा जैसे सेलेब्स के साथ काम करने का मौका मिला। शहनाज गिल ने दर्शकों के दिलों में न सिर्फ अपनी सिंगिंग बल्कि जबरदस्त एक्टिंग के चलते भी एक खास जगह बनाई और लोग उनकी सिंगिंग और एक्टिंग के दीवाने हो गए।
Read Also :- 3 साल Sania Mirza को धोखा दे रहे थे शोएब मलिक, सना जावेद के साथ चल रहा था अफेयर