लड़के और लड़की की दोस्ती आज के समय में काफी कॉमन है। अधिकतर लड़के इस बात को नहीं जानते कि लड़कियां उनसे बात करते समय कई सारी चीजों को नोटिस करती हैं। कभी कभी लड़कों की कुछ आदतें लड़कियों को पसंद नहीं आती हैं। ऐसे में लड़के इस बात को जानने में काफी एक्साइटेड रहते हैं,कि लड़कियों को उनकी कौन सी आदतें पसंद आती हैं ।अगर आप भी किसी लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं तो, कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है-
1.बात सुनने वाले लड़के-
लड़कियां लड़कों में कॉन्फिडेंट सबसे ज्यादा देखती है इसके साथ ही लड़कियां चाहतीं हैं,जो भी लड़का उनके साथ हो वह उन्हें हमेशा सुनें।भले ही लड़के को बातें सुनना पसंद ना हो।
2.हंसी-मजाक करने वाले लड़के-
बोरिंग पटना किसी को पसंद नहीं आता। हंसी मजाक के बिना कोई भी इंसान बोरिंग लग सकता है। लड़का हो या लड़की उसे मजाकिया होना काफी जरूरी है। अगर कोई लड़का ऐसा हो,जो हमेशा हंसता रहता है और अपने आसपास के लोगों को भी हंसाता रहता है । वह लड़के, लड़कियों को काफी अट्रैक्ट करते हैं।
3.अच्छे कैरियर वाले लड़के-
जो लड़के अपने करियर में कामयाब होते हैं लड़कियां उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि लड़कियों को सैलरी और स्टेटस से मतलब नहीं होता है लेकिन , इससे लड़कों की सीरियसनेस और मेच्योरिटी का पता लगता है।
4. जो लड़के सम्मान करते हैं-
लड़के लड़कियों को तभी इंप्रेस कर सकते हैं जब उनके दिल में सामने वाले के लिए सम्मान हो। वह लड़कियों के लिए कुछ अच्छी चीजें करें जैसे- उनके लिए कार का दरवाजा खोलो जब लड़की को ठंड लगे तो अपनी जैकेट उतार करके दे दो, सुनने में थोड़ा फिल्मी जरूर है, लेकिन लड़की को यह सब बहुत पसंद आता है। Also Read : मजबूर यूक्रेनी महिलाओं का फायदा उठा रहे ब्रिटेन के पुरुष? सच्चाई जानकर निकल जाएंगे आंसू
5.फिटनेस पर ध्यान देने वाले लड़के-
अधिकतर लड़कियों को अपने ऊपर ध्यान देने वाले लड़के पसंद होते हैं। वहीं अगर लड़का फिटनेस फ्रीक है तो सोने पर सुहागा हो जाता है। ऐसे में लड़कियों को लगता है, कि जब लड़का अपने ऊपर इतना ध्यान देता है, अपने लिए समय निकालता है तो जाहिर सी बात है वह उस पर भी ध्यान देगा। Also Read : आदिपुरुष में श्रीराम बनने के लिए प्रभास ने ली इतने फीस, जिसे जानकर उड़े रजनीकांत के होश