बॉलीवुड के कई शादीशुदा कपल्स ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक कई कपल गोल्स बना लिये हैं। लंबे समय से एक दूसरे के साथ रह रहे ये कपल अब भी नये नवेले लव बर्ड्स लगते हैं। ये कपल्स हर वक्त हर फंक्शंस में साथ में स्पॉट किये जाते हैं। इनके फैंस इन्हें साथ में देखना काफी पसंद करते हैं और इनकी तस्वीरों पर काफी प्यार लुटाते हैं। वहीं, कुछ इंटरनेट यूजर्स होते हैं जो इन एक्टर्स को ट्रोल करने का मौका नहीं गंवाते। बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स को सोशल मीडिया पर जोरू का गुलाम की उपाधि दी गयी है। आइये जानते हैं कौन हैं ये एक्टर्स, जिन्हें देख कर यूजर्स को ये लगता है कि ये अपनी बीवी की गुलामी करते हैं।
1. रणवीर सिंह
रणवीर सिंह का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। किसी भी फंक्शन या शो में रणवीर कपूर अपनी पत्नी के साथ हर वक्त नजर आते हैं। ये कपल बॉलीवुड के लवली कपल्स में से एक है। इन दोनों का एक वीडियो कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें रणवीर अपनी वाइफ दीपिका की खूबसूरती निहारते नहीं थक रहे थे। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को जोरू का गुलाम का टैग दिया है।
2. शाहिद कपूर
बॉलीवुड का ये चॉकलेट ब्वॉय भी इस लिस्ट में शामिल है। अक्सर शाहीद कपूर अपनी पत्नी के लिये अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। अपनी सफलता के पीछे कई बार शाहीद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत का हाथ बताया है।
3.विक्की कौशल
विक्की कौशल ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से शादी की है। विक्की कैटरिना के दीवाने हैं और कई बार इन दोनों के स्पेशल मोमेंट्स कैमरा में कैप्चर हुए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर की लोग ये मानने लगे हैं कि विक्की कौशल भी अपनी जोरू के गुलाम हैं।
4. रणबीर कपूर
हाल ही में आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर जल्द ही पिता बनने वाले हैं और इन दिनों वे अपनी बीवी का खास ख्याल रख रहे हैं। ये कपल बॉलीवुड का लवी डवी कपल है। रणबीर कपूर को लेकर भी ट्रोलर्स का मानना है कि ये अपनी बीवी के इशारों पर चलते हैं।
5. अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी इस अभिनेता को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर बातें होती हैं कि इनका खेल इनकी पत्नी के सामने नहीं चलता। घर में तो इनकी पत्नी की ही चलती है।
6. शाहरुख खान
शाहरुख खान को भी सोशल मीडिया यूजर्स ने इस कैटेगरी में रखा है। Also Read : अपनी मां की गोद में हंसता खेलता यह बच्चा बॉलीवुड का बन चुका है सुपरस्टार
7. अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह बिगबी तो खुद ही कई बार ये बता चुके हैं कि वे अपनी बीवी यानी जया बच्चन से बच कर ही रहते हैं। Also Read : अर्जुन कपूर के बॉलीवुड बॉयकॉट बयान का शर्लिन चोपड़ा ने उड़ाया मजाक, कहीं ये बात