सोशल मीडिया पर काफी समय से चल रहे बॉलीवुड बॉयकॉट ट्रेंड को लेकर हाल ही में अर्जुन कपूर ने बयान दिया है जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। अर्जुन कपूर के बयान पर बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी तंज कसा है। दरअसल अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड के बॉयकॉट पर अपना बयान दिया और कहा था कि “लोगों ने हमारी चुप्पी को हमारी शराफत समझा था लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा हमें लोगों को जवाब देना चाहिए।”अर्जुन कपूर के इस बयान पर बॉलीवुड की अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने तंज कसा और कहा “अर्जुन कपूर ने कहा कि अब हम चुप नहीं बैठने वाले बहिष्कार करने वालों को जवाब देंगे और दिखा देंगे। अरे भाई जो दिखाना था वह तो रणवीर सिंह ने दिखा दिया तुम क्या दिखाओगे?”
अर्जुन कपूर पर तंज करके शर्लिन चोपड़ा हुई ट्रोल
हालांकि शर्लिन चोपड़ा के इस बयान ने उन्हें बुरा फंसा दिया और सोशल मीडिया ट्रोलर्स उन्हें ही ट्रोल करने लगे। शर्लिन चोपड़ा के ट्विटर के बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने शर्लिन चोपड़ा के अतरंगी बोल्ड फोटोशूट की तस्वीर शेयर की और कहा “आप तो यह सब पहले ही कर चुकी हैं।”
अर्जुन कपूर के बॉलीवुड बॉयकॉट बयान पर सिर्फ शर्लिन चोपड़ा ने ही नहीं बल्कि बीजेपी के नेता नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट करके उन पर तंज कसा और कहा “फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर का जनता को धमकाना ठीक नहीं है। जनता को धमकाने की जगह अभिनय पर ध्यान देना चाहिए। अपनी फिल्मों में हिंदू धर्म को टारगेट करने वाले टुकड़े टुकड़े गैंग के हिमायती कलाकार बॉयकॉट पर क्यों जनता को धमकाते हैं? Also Read :जानिए अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी के दौरान कैसे दिखते थे अर्जुन कपूर
क्या होता है बॉयकॉट ट्रेंड
बॉयकॉट ट्रेंड सोशल मीडिया पर एक विशेष समूह द्वारा चलने वाला ट्रेन है जो बॉलीवुड की आने वाली हर नई फिल्म को टारगेट करता है और इस समूह का कहना होता है कि फिल्म एक विशेष धर्म को टारगेट कर रही है इसीलिए इस फिल्म का बहिष्कार यानी बॉयकॉट किया जाना चाहिए। इस बॉयकॉट ट्रेंड के चलते अब तक कई फिल्में बुरी तरह सिनेमाघरों में पिट चुकी है जिनमें सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, शमशेरा और लाल सिंह चड्ढा शामिल है। यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आने से पहले ही बॉयकॉट ट्रेंड का शिकार हो चुकी है। Also Read :मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को है इस चीज की लत, सोशल मीडिया पर खोला यह राज