राखी सावंत बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री है जो हमेशा अपने अतरंगी स्टाइल और बयान को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। राखी सावंत आए दिन अपने फैंस के लिए कोई ना कोई कंटेंट तैयार जरूर रखती है। राखी सावंत इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। क्या राखी सावंत प्रेगनेंट हो गई? अरे नहीं दरअसल राखी सावंत ने इस बार सोशल मीडिया और अपने फैंस को चौंकाने के लिए एक अलग ही तरीका ढूंढा है।
राखी सावंत ने इस बार अपने फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स के साथ एक मजाक किया है और इस मजाक की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं और दूसरी तरफ इस मजाक पर हंस भी रहे हैं। दरअसल राखी सावंत अपने दोस्त के साथ जिम से बाहर निकलती हुई आती है और उन्होंने अपने पेट पर दो बलूंस लगा रखे हैं। इन बलूंस को राखी फ्लांट करती हुई नजर आ रही है और पूछने पर राखी ने यह बताया कि वह प्रेग्नेंट है और जल्द ही एक बाहुबली को जन्म देंगी।
View this post on Instagram
राखी सावंत को इस पूरे लुक में देखकर वहां पर मौजूद सभी फैंस और मीडिया की हंसी छूट जाती है और इतने में राखी सावंत का दोस्त उनके दोनों बलूंस निकालता है और राखी उन दोनों बैलून को फोड़ देती है। राखी सावंत के फैन के साथ फोटो खिंचवा कर चले जाते हैं। हालांकि राखी सावंत के इस मजाक की लोग खूब सराहना कर रहे हैं और जोर जोर से हंस भी रहे हैं। राखी सावंत की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें राखी सावंत के इस अंदाज को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। राखी सावंत ने अपने फैंस के लिए बेहद ही अनोखा तरीका उन्हें पाने के लिए ढूंढा है। Also Read : राखी सावंत ने की बॉयफ्रेंड आदिल से शादी, वीडियो हुई वायरल