टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को कौन नहीं पहचानता। मुनमुन दत्ता को अपने करियर में सबसे ज्यादा सफलता बबीता का किरदार निभाने से ही मिली है और आज घर-घर में जेठा और बबीता के चर्चे होते रहते हैं।
सीरियल में जेठालाल बबीता की केमिस्ट्री को एक हसमुख व्यवहार देने में दोनों कलाकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है और आज बबीता को यानी मुनमुन दत्ता को इस सीरियल से काफी फेम प्राप्त हुई है। मुनमुन दत्ता एक बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस है और मुनमुन की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अपनी खूबसूरती से मुनमुन ने सबको दीवाना बना रखा है और खूबसूरती के चलते ही मुनमुन दत्ता अपने दर्शकों में ज्यादा फेमस है। हालांकि मुनमुन दत्ता ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना जलवा दिखाया था।
मुनमुन दत्ता इन दिनों अपने तेलुगू फिल्म में आइटम नंबर सॉन्ग को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल मुनमुन दत्ता द्वारा तेलुगू फिल्म में किए गए आइटम सॉन्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे बेहद पसंद भी किया जा रहा है। इस वीडियो में मुनमुन दत्ता तेलुगु फिल्म के गाने पर लटके झटके लगाती हुई नजर आ रही है जिससे उनके फैंस के दिल की धड़कन बढ़ गई है। Also Read :जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं बबिता जी उर्फ मुनमुन दत्ता
फिल्म के गाने में मुनमुन दत्ता को रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में देखा जा सकता है और उन्होंने बालों को खोल रखा है। मुनमुन दत्ता का बेहद ही बोल्ड लुक इस वीडियो में देखा जा सकता है। इस गाने के लिए उन्होंने पोल डांस को तैयार किया है और उस समय में पोल डांस काफी कम हुआ करता था इसीलिए मुनमुन दत्ता ने अपनी अदाओं से गाने में चार चांद लगा दिए हैं। Also Read :बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता के बारे में 6 अनसुनी बातें