बॉलीवुड की फिल्मों में अगर अरिजीत सिंह का गाना ना हो तो फिल्म अधूरी मानी जाती है। लगातार हर गाने को सुपरहिट तरीके से देने वाले बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह सबके फेवरेट है। उनके गाने हिट होते हैं वही लोग सभी सिंगरों में से सबसे ज्यादा उनके गाने को पसंद करते हैं। अरिजीत सिंह बॉलीवुड के जाने-माने स्टार हैं और एक ऐसा नाम है जो लोगों की जुबां पर अक्सर रहता है।
इसके बावजूद डाउन टो अर्थ है कई बार तो अवॉर्ड फंक्शन में अरिजीत सिंह नॉर्मल स्लीपर पहन करके आ जाते हैं। अरिजीत सिंह के कपड़े सभी स्टार से बिल्कुल अलग और सिंपल होते है। वही स्टार की जिंदगी नहीं बल्कि आम लोगों की तरह जीना चाहते हैं। वही बात करें उनकी पत्नी अरिजीत सिंह से बहुत प्यार करती है और अरिजीत सिंह का हर सिचुएशन में उनके साथ रहती हैं। अरिजीत सिंह लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रहते हैं और बहुत ही आम और सीधी जिंदगी जीते हैं। अरिजीत सिंह अक्सर अपनी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं।
Also Read : एक दूसरे की शक्ल तक नहीं देखना चाहते हैं बॉलीवुड सेलेब्स
https://twitter.com/meinrebelhoon/status/1514275294311460869?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1514275294311460869%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnewsroompost.com%2Fentertainment%2Fdown-to-earth-arijit-singh-wait-outside-sons-school-with-other-parents-in-simple-clothes-no-star-treatment%2F5085838.html
हाल ही में अरिजीत सिंह के सादकी से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमे अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी अपने बच्चे के स्कूल के बाहर खड़े होकर सभी पैरेंट्स के साथ कड़ी धूप में अपने बच्चों का इंतजार कर रहे हैं।
इस तस्वीर में अरिजीत सिंह ने नीले कलर की टी-शर्ट और ढीली पेंट के साथ चप्पल पहनी हुई है जो दिखा रहा है कि अरिजीत सिंह कितने साधारण व्यक्ति है और कितनी जमीन से जुड़े हुए हैं। वही साथ में उनकी पत्नी भी दिखाई दे रही है जिन्होंने ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई है।
Also Read : जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं अरिजीत सिंह