कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन में सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई और चांदी में थोड़ी सस्ती देखेगी। सोने के आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों को सोने में बढ़ती कीमतों का सामना करना पड़ेगा। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया है जिसके चलते सोने और चांदी की कीमत में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है।
कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत ₹51638 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई जिसके चलते शुक्रवार को सोने की कीमत में ₹154 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई। गुरुवार को सोने का दाम ₹51484 दर्ज किया गया था। कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन चांदी की कीमत ₹66889 प्रति किलो दर्ज की गई जिसके चलते शुक्रवार को चांदी की कीमत में ₹101 प्रति किलो की गिरावट देखी गई। गुरुवार को चांदी का भाव ₹66990 प्रति किलो दर्ज किया गया था।
14 और 24 कैरेट सोने का दाम
शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का दाम ₹51638 प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट सोने का दाम ₹51431 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का दाम ₹47300 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का दाम ₹38729 और 14 कैरेट सोने का दाम ₹30208 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से ₹4562 सस्ता मिल रहा है जबकि चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट से ₹13091 सस्ती मिल रही है।
Also Read : Gold Rate Today : आज फिर सोने चांदी के भाव में हुई बढ़ोतरी, जानिए नए दाम
अगर आप सोने की कीमत की लेटेस्ट अपडेट अपने मोबाइल फोन पर जानना चाहते हैं तो आपको 8955664433 इस नंबर पर मिस कॉल देनी होगी और 10 मिनट के अंदर s.m.s. के द्वारा आपके मोबाइल पर सोने की लेटेस्ट अपडेट आ जाएगी। इसके अलावा आप www.ibja.co वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
Also Read : Gold Price Today : जाने आज के सोने का दाम, चांदी भी हुई मेहंगी