हमारा देश खूबसूरत हसीनाओं से भरा पड़ा है। हमारे देश में कई ऐसी खूबसूरत हसीनाएं है जिनकी खूबसूरती का कायल पूरा देश है। हरनाज़ संधू से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक ने ब्यूटी विद ब्रेन का एग्जांपल सेट किया है। कई हसीनाएं वक्त के साथ और भी खूबसूरत होती गई तो कई ने वेट पुट ऑन कर लिया। मगर फिर भी इससे उनकी खूबसूरती पर कोई असर नहीं पड़ा। आज हम उन्ही विश्व सुंदरियां की बात करने वाले है जिन्हे उनके बढ़ते वजह की वजह से पहचानना भी मुश्किल हो गया।
हरनाज़ संधू
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है हरनाज संधू। 2021 की मिस यूनिवर्स ट्रॉफी जीतने के बाद हरनाज को उनकी खूबसूरती के लिए पूरे देश भर में जाना जाने लगा था। मगर अब उनके बढ़ते वजन को देख कर हर कोई हैरान है। दिसंबर 2021 के बाद केवल 3 महीनो में हरनाज ने काफी ज्यादा वेट गेन कर लिया है। हरनाज़ को अब पहचान पाना तक मुश्किल हो रहा है। यहां तक कि हर कोई उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देख कर हैरान है।बॉलीवुड के तीनों खान की वजह से बर्बाद हुआ इस मिस इंडिया का करियर, जानिए वजह
तनुश्री दत्ता
तनुश्री दत्ता साल 2004 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी है। ये खिताब जीतने के बाद तनुश्री की खूबसूरती के चर्चे हर तरफ थे। लेकिन इस खिताब के जीतने के कुछ महीने बाद ही उनका वजन इतना बढ़ गया की लोग उन्हें पहचान तक नहीं पा रहे थे। लेकिन उसके बाद तनुश्री ने खुद पर काम किया और 18 महीने में 18 किलो वजन कम करके सबको हैरान कर दिया।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने महज 18 साल की उमर में मिस वर्ल्ड का टाइटल जीत चुकी है। इतनी कम उमर में इतनी बड़ी सफलता किसी सपने की तरह ही है। हालांकि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका में काफी बदलाव देखने को मिला, प्रियंका अब पहले से ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस दिखती है। प्रियंका अब एक ग्लोबल आइकन मानी जाती है।
दिया मिर्जा
इस लिस्ट में दिया मिर्जा का नाम भी शामिल है। साल 2000 में मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का ताज हासिल किया था। उस वक्त दिया महज 18 साल की थी और दिया की स्माइल और आंखों की चमक ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया था। चेंजिंग की बात करे तो दिया के लुक में कुछ खास बदलाव नहीं आया है, दिया बस पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट और मैच्योर हो गई है।जानिए अब किस हाल में है मिर्जापुर के ललित, सच्चाई जानकर निकल जाएंगे आंसू
सुष्मिता सेन
उमर के साथ लोगो की खूबसूरती घट जाती है मगर सुष्मिता सेन उन हसीनाओं में से एक है जिनकी खूबसूरती दिन ब दिन बढ़ती ही चली जाती है। सुष्मिता ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था और वो भी महज 18 साल की उमर में। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता पहली भारतीय महिला थी। हालांकि सुष्मिता की खूबसूरती में कभी भी कोई आंच नहीं आया। वो हमेशा अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर सतर्क रहती है।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन को विष की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार किया जाता है। ऐश्वर्या ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि ऐश्वर्या राय की खूबसूरती में कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला लेकिन शादी के बाद उन्होंने थोड़ा सा वेट पुट ऑन कर लिया था। लेकिन फिर भी वो विश्व की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल है।
लारा दत्ता
लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। मिस यूनिवर्स का ताज जीतने के बाद लारा दत्ता थोड़ी सी मोटी जरूर हो गई थी लेकिन फिर भी उनकी खूबसूरती में कोई भी बदलाव नहीं आया। यहां तक कि वो और खूबसूरत ही होती चली गई।