मेष राशि -: मेष राशि वालों का के राजनीति से संबंध रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है। व्यवसायिक संबंधी बाधाएं दूर हो जाएगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी समाधान होगा।
वृषभ राशि -: वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत माता पिता के पैर छूकर करेंगे तो हर कार्य में सफलता मिलेगी। आज के दिन वाहन ना खरीदें। वाणी पर संयम बनाए रखें।
मिथुन राशि -: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और यदि जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो समय बेहतर है। नए लोगों से मेल मिलाप होगा और नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए समय बेहतर है।
Also Read : आज का राशिफल, इस राशि के लोगो को हो सकती है स्वास्थ्य संबंधी समस्या, यहां जानिए 24 मार्च का राशिफल
कर्क राशि -: कर्क राशि वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य है। परिवारिक कार्य को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार के सदस्य की मदद करने में कामयाब रहेंगे। छोटे व्यापारियों को सलाह मशवरा से व्यवसाय में लाभ हो सकता है।
सिंह राशि -: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन चिंता ग्रस्त बना हुआ है। राजनीति से जुड़े लोगों को शत्रुओं से बचाव करना होगा। किसी भी समस्या में पिता से सलाह मशवरा लेना आपके लिए लाभदायक होगा। नौकरी में सावधानी बरतें और इधर उधर की बातों पर ध्यान ना दें।
कन्या राशि -: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम है। साहस और बुद्धि से हर समस्या को पार करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। किसी पुराने लेन-देन से नुकसान की आशंका है।
तुला राशि -: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम है। नए व्यवसाय शुरू करने वाले लोग साझेदारी बनाए रखें। किसी मित्र से लड़ाई हो सकती है। पारिवारिक झगड़ों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि -: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन तनावग्रस्त होगा। परिवार में किसी से कहासुनी हो सकती है। विदेशों में शिक्षा के लिए आवेदन करने के लिए दिन बेहतर है।
धनु राशि -: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। धन का लेनदेन जारी रहेगा।
मकर राशि -: मकर राशि वालों का आज का दिन आलस से भरा हुआ है। आलस के कारण जरूरी काम को टालना नुकसानदेह हो सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि -: कुंभ राशि वालों का आज का दिन सामान्य रहेगा। धन के असामान्य निवेश से बचें। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
मीन राशि -: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद उत्तम है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की पदोन्नति हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें।
Also Read : आज का राशिफल : आज इस राशि के व्यापारियों को मिलेगा बंपर लाभ, जानिए जानिए 23 मार्च का राशिफल