बॉलीवुड में इन दिनों शादी का सीजन जारी है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के बाद अब खबर है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी जल्द सात फेरे लेने वाले हैं। खबरों की मानें तो कपल इसी साल अप्रैल में शादी में बंधन में बंधने वाले है। इतना ही नहीं कपूर और भट्ट परिवारों में इस ग्रैंड वेडिंग के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
रिपोर्ट की मानें तो दोनों शादी के लिए राजस्थान के रणथंभौर को चुना गया है। दरअसल, रणबीर-आलिया को रणथंभौर काफी पसंद हैं और दोनों यहां छुट्टियां मनाने भी जाते हैं। वैसे, जब दोनों की शादी के बारे में भट्ट परिवार के एक करीबी से जानकारी मांगी तो पहले तो उन्होंने इस मामले पर कमेंट करने से मना कर दिया फिर बताया कि अटकलों में सच्चाई है, लेकिन फिलहाल कोई तैयारियां नहीं चल रही हैं।आलिया भट्ट से पहले बॉलीवुड की इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं रणबीर कपूर
मुंबई में लेंगे 7 फेरे
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि कपल ने मुंबई में ही 7 फेरे लेने का फैसला किया है। कपल ग्रैंड लेवल पर डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाला था, लेकिन अब उन्होंने अपना फैसला बदल लिया और मुंबई में ही शादी करने का फैसला लिया है। मुंबई में होने वाली शादी काफी सिम्पल तरीके से की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ट्रैवल करने की स्थिति में नहीं हैं और रणबीर कपूर के ताऊ रणधीर कपूर की हालत भी ठीक नहीं है। इसी कारण इन दोनों ने मुंबई में ही शादी करने का फैसला किया है। दोनों ने ताज लैंड में शादी रचाने का फैसला किया है और सारी चीजें फाइनल कर ली गई हैं। बता दें कि रणबीर इन दिनों अपने लिए एक नया घर भी बनवा रहे हैं, जिसमें वो शादी के बाद रहेंगे।
इससे पहले खबर आई थी कि रणबीर-आलिया 2021 में इसलिए शादी नहीं कर रहे हैं क्योंकि रणबीर कपूर से पहले उनके कजिन आदर जैन और तारा सुतारिया शादी कर सकते हैं, जिसके चलते रणबीर को अपनी शादी आगे बढ़ानी पड़ी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में इनके अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा रणबीर शमशेरा, एनिमल जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे। वहीं, आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी, एसएस राजामौली की आरआरआर और करन जौहर की तख्त और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम कर रही हैं।आलिया भट्ट से पहले बॉलीवुड की इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं रणबीर कपूर