इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे हॉट और क्यूट कपल्स की लिस्ट में टॉप पर शुमार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रणथंबौर गए हैं। रणबीर और आलिया के साथ रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर भी हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि रणबीर और आलिया रणथंबौर में सगाई रचाने वाले हैं। हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगा है।
बता दें कि रणबीर और आलिया साल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर दोनों के शादी की खबरें आती रहती हैं।
हालांकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरों ने काफी हवा पकड़ी थी लेकिन आलिया ने बयान दिया था की अभी उन दोनो की शादी की कोई प्लानिंग नही है क्योंकि उनकी उम्र काफी छोटी है।
खैर, आज हम इस आर्टिकल में आपको रणबीर और आलिया के शादी के बारे में नहीं बल्कि रणबीर के लव अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, रणबीर ने आलिया से पहले कई एक्ट्रेसेस के साथ इश्क लड़ाया है।आइये जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन शामिल है।
दीपिका पदुकोण
गर्लफ्रेंड को इस खास तरीके से खुश करते हैं रणबीर कपूर, एक्टर की बहन ने खोली पोल
रणबीर और दीपिका का रिलेशनशिप सबसे चर्चित रिलेशनशिप में से एक है। दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया। यहां तक कि दोनों लिव इन में भी रह रहे थे। माना जाता है कि दोनों की लव स्टोरी फिल्म बचना ए हसीनों से शुरू हुई थी, इसके बाद दोनों में गहरा प्यार हो गया था।
इस रिलेशनशिप में दीपिका काफी सीरियस थीं, जबकि रणबीर दीपिका को लेकर कुछ खास सीरियस नहीं थे। रणबीर का दिल फेक अंदाज इस रिश्ते के ब्रेकअप का कारण बना। बताया जाता है कि दीपिका ने रणबीर को रंगे हाथ दूसरी लड़की के साथ पकड़ा था।
अंवतिका मलिक
इस बारे में आप शायद ही जानते होंगे कि रणबीर कपूर ने आमिर खान के भांजे इमरान खान की पत्नी अंवतिका मलिक को भी डेट कर चुके हैं। जी हां, एक वक्त था जब अवंतिका और रणबीर एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। बता दें कि दोनों ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई एक साथ की है और रणबीर का ये पहला प्यार था।
नरगिस फाखरी
फिल्म रॉकस्टार में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी ने स्क्रीन शेयर किया था। उन दिनों ये खबर आई थी कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और इस खबर को मीडिया में खूब हवा मिली। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका।
सोनम कपूर
रणबीर कपूर और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने फिल्म सांवरिया से एक साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। ऐसे में इन दोनों का नाम भी खूब उछाला गया था। लिहाजा रणबीर और सोनम के अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे, लेकिन फिर एक दूसरे से अलग हो गए।
एक बार तो सोनम कपूर ने तो करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में ये तक कह दिया था कि वो रणबीर को कंडोम गिफ्ट में देना चाहती हैं।
माहिरा खान
रणबीर कपूर का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन दिनों रणबीर और माहिरा की एक फोटो खूब वायरल हुई, जिसमें दोनों को एक साथ स्मोकिंग करते हुए देखा गया था। ये तस्वीर उनके न्यूयॉर्क ट्रिप की थी।
कैटरीना कैफ
जानिए रणबीर और सलमान ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को शादी पर क्या तोहफा दिया
रणबीर और कैटरीना ने फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में पहली बार स्क्रीन शेयर किया था और इसी फिल्म के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं और इनकी एक साथ फोटोज सामने आने लगी थी। खबरों की मानें तो दोनों ने लिव-इन भी शेयर किया था, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और जल्दी ही टूट गया।
नंदिता महतानी
रणबीर कपूर और नंदिता महतानी के अफेयर की खबरों से आप शायद ही परिचित होंगे, मगर एक समय था जब नंदिता महतानी संग रणबीर कपूर रिलेशनशिप में थे। नंदिता एक जानी मानी डिजाइनर हैं। वो करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की पहली पत्नी हैं।
नंदिता महतानी और रणबीर कपूर के उम्र का फासला काफी अधिक है, यही वजह है कि रणबीर के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था।