आज के बदलते युग में तलाक एक आम बात बन कर रह गई है, या बोल सकते है पति पत्नी के कानूनी कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को रद्द करने की एक प्रक्रिया, इस तलाक से दोनों पति पत्नी की जिंदगी बदल कर रह जाती हैं। आज हम बात कर रहे है बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटीज (अभिनेता) के बारे में, जिन्होंने शादी तो की पर तलाक के बाद दोबारा शादी न करने के कारण सुर्खियो में रहे।
रितिक रोशन
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन साल 2000 में सुजैनभी साथ शादी के बंधन में बंधे थे। उनके शादी के 14 साल बाद ये दोनों अलग हो गए, आपको बता दे इन दिनों के दो बच्चें भी हैं। अलग होने के बाद फिर से शादी नहीं करने वाले लिस्ट में यह जोड़ी का नाम भी शामिल हैं। यहाँ पढ़े: सालों तक साथ रहने के बाद बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने ले लिया था तलाक….
अरबाज खान
सलमान खान के भाई अरबाज खान ने एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से 1998 में शादी की थी। इन दोनों की शादी सिर्फ 19 साल तक ही चल पाई, और उसके बाद दोनो अलग हो गए। रास्ते अलग कर लेने के बावजूद इन दोनो ने भी दोबारा शादी नहीं की। आपको बता अभी ये दोनों किसी के साथ रिलेशनशिप में है, अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ वहीं मलाइका अर्जुन कपूर को।
अर्जुन रामपाल
साल 1998 में अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया के साथ शादी की थी, पर शादी के सिर्फ एक साल बाद ये दोनों अलग हो गए। इन दोनों के अलग होने के बाद अब तक अर्जुन ने शादी नहीं की पर वह अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस के साथ लिव इन में है, और इन दोनों का एक बेटा भी हैं।
फरहान अख्तर
एक मशहूर भारतीय कवि, गीतकार, पटकथा लेखक और राजनीतिक कार्यकर्ता के बेटे फरहान अख्तर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। फरहान अख्तर साल 2000 में अधुना भबानी के शादी के बंधन में बंधे थे, पर इनकी शादी ज्यादा दिन तक चल नही पाई और साल 2017 में अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। यहाँ पढ़े: ट्रोलर ने फरहान अख्तर की तुलना ‘मेंढक’ से की, अभिनेता ने किया मुहंतोड़ जवाब
रणवीर शौरी
रणवीर शौरी की शादी एक्ट्रेस कोंकणा सेन से साल 2010 में हुई थी, पर उनकी शादी अधिक समय तक नहीं चल पाई और दोनों साल 2020 में अलग हो गए, अलग होने के बाद रणवीर ने आज तक शादी नहीं की।
कमल हासन
एक भारतीय अभिनेता, नर्तक, फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता, पार्श्व गायक, गीतकार कमल हासन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। साल 1988 में सारिका से शादी के बंधन में बंधने के बाद 2004 में उनसे अलग हो गए, पर आपको बता वे आज एक्ट्रेस गौतमी के साथ हैं।
राहुल रॉय
आशिकी फिल्म से लोकप्रिय हुए अभिनेता राहुल रॉय भी उनमें से एक है, जिन्होंने साल 2000 में राजलक्ष्मी से शादी की और 14 साल बाद 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया, फिर राहुल रॉय ने दोबारा शादी नहीं की।