जैसा कि हम जानते हैं कि मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी पत्नी नीता अंबानी को आलीशान और महंगी चीजों का शौक है। नीता अंबानी अपने समाज सेवा कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वह अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष हैं। नीता अंबानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन भी हैं।अंबानी के पोते के बर्थडे का ग्रैंड सेलिब्रेशन,गेस्ट के लिए प्राइवेट जेट, इटली से आए शेफ
मुकेश अंबानी से शादी करने से पहले नीता अंबानी एक स्कूल टीचर थीं। उनका शुरुआती जीवन बहुत ही सादा था लेकिन अब उनके पास सभी महंगे सामानों का संग्रह है। आज जिन बैगों का उपयोग वह करती हैं, उनकी कीमतें जानकर आपको आश्चर्य होगा।नीता अम्बानी के इस लाल रंग के सूट की कीमत से खरीद सकते हैं लग्जरी कार….
240 हीरे जड़ित बैग
कुछ समय पहले करीना कपूर और करिश्मा कपूर के साथ नीता अंबानी की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें नीता अंबानी हर्म्स ब्रांड का बैग लिए नजर आ रही थीं। इस बैग में 240 हीरे जड़े हुए हैं और बैग का हैंडल 18 कैरेट सोना का बना है। इस बैग की कीमत 2.6 करोड़ है।
गणेश क्लच
नीता अंबानी के पास जूडिथ लिबर का गणेश क्लच भी है। इसे ऑस्ट्रियाई क्रिस्टल और अन्य कीमती रत्नों से सजाया गया है। इस बैग की कीमत 4 लाख 26 हजार रुपये है।
एलिफैंट क्लच बैग
नीता अंबानी के पास एलिफैंट क्लच बैग भी है। वह इस बैग को न्यूयॉर्क के “टाइम 100 गाला इवेंट” में ले गई थी। इस बैग में कई ऑस्ट्रियाई क्रिस्टल और अन्य कीमती रत्न भी हैं। इस बैग की कीमत 4 लाख 68 हजार रुपये है।
कॉस्मो बैग
नीता अंबानी के बैग कलेक्शन में जिमी चू भी नजर आए। यह बैग अपनी खूबसूरती और हल्के वजन के लिए मशहूर है। इस बैग की शुरुआती कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये है।
स्नेकस्किन बैग
आईपीएल 2019 के दौरान नीता अंबानी हर्म्स ब्रांड के भूरे रंग के स्नेकस्किन बैग लिए नजर आईं। इस बैग की कीमत 25 लाख 42 हजार रुपये है।
टोट बैग
नीता अंबानी के पास नीले रंग का टोट बैग भी है। यह खास तौर पर नीता अंबानी के लिए बनाया गया था और इस पर उनका नाम भी लिखा हुआ है। इस बैग की कीमत 81 हजार रुपये है।
सेलीन ब्रांड बैग
यह बैग आमतौर पर नीता अंबानी के साथ आईपीएल मैचों के दौरान देखा जाता है। इस बैग की कीमत 1 लाख 25 हजार रुपये है।