बॉलीवुड में Madhuri Dixit का नाम ऐसी अभिनेत्रियों में लिया जाता है जिन्होंने अपनी मनमोहक मुस्कान और खूबसूरत अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बना दिया। वह अपनी जबरदस्त एक्टिंग और डांस के चलते आज भी लोगों के दिलों में राज करती हैं। 90 के दशक में तो माधुरी दीक्षित की खूबसूरती का जलवा चारों तरफ फैला हुआ था लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती के लोग कायल हैं।
माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने को लेकर एक खबर सामने आ रही है, कि इस दंपति ने मुंबई के वर्ली में एक हाई – राइज इमारत पर एक घर किराए पर लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यह कपल यह घर लीज कर चुका है, जिसका किराया 12.50 लाख रुपए महीना है। उनका यह घर 5,500 वर्ग फुट में बना हुआ है।
घर से नजर आता है पूरे शहर का जगमग नजारा

माधुरी दीक्षित के इस बेहतरीन घर को डिजाइन करने वाली अपूर्वा श्रॉफ ने पिंकविला को बताया कि “माधुरी दीक्षित का यह अपार्टमेंट वर्ली हाई-राइज की 29वीं मंजिल पर बना हुआ है, जिससे पूरे शहर का बेहतरीन दृश्य दिखाई देता है। बहुत ही कम समय में हमें इस दंपति के घर को नया आकार देना था। समय की कमी के साथ क्लाइंट्स के रंगों के साथ प्रयोग के लिए तैयार करना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।”
Read Aso:-निधन के 6 साल बाद भी Janhvi Kapoor को सताती है मां को याद, जानिए फिर करती हैं जान्हवी
आर्किटेक्ट ने शेयर की माधुरी के इस घर की तस्वीरें
View this post on Instagram
माधुरी दीक्षित के इस घर की आर्किटेक्ट अपूर्वा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही लिखा “कि पहले यह घर कैसा था, सबसे बेहतर बात तो यह रही कि हमें स्ट्रक्चर में काफी बदलाव नहीं करने पड़े। इस घर से मेरे क्लाइंट की शख्सियत साफ नजर आती है।”
सोशल मीडिया अकाउंट से आर्किटेक्ट अपूर्वा ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें श्रीराम नेने और माधुरी सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अपने घर के लिए यह कपल परफेक्ट वॉलपेपर पसंद कर रहा है। अपूर्वा ने बताया कि माधुरी दीक्षित के इस घर की 29वीं मंजिल से रात में पूरे शहर का जगमग नजारा नजर आता है और पूरा शहर बेहद खूबसूरत लगता है।
View this post on Instagram
अभी कुछ ही समय पहले माधुरी दीक्षित को वेब सीरीज द फेम गेम में देखा गया, जिसमें माधुरी ने अनामिका नामक एक लड़की का किरदार निभाया था। इस वेब सीरीज में अनामिका एक बहुत बड़ी फिल्म स्टार होती है, लेकिन उसकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। माधुरी की इस वेब सीरीज में गगन अरोड़ा, संजय कपूर और मानव कौल भी शामिल है।
Read Also:-जानिए अब कहा हैं Tarak Mehta की पहली सोनू,एक्टिंग छोड़ने के बाद मज़बूरी में कर रही हैं ये काम