आज बात करने जा रहे हैं, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट मतलब कि, आमिर खान की। आमिर खान ने अपने करियर में बहुत सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। इस समय वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे सितारों की लिस्ट में आते हैं, परंतु क्या आप जानते हैं जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तो उनकी सैलरी कितनी थी।
अगर नहीं तो आइए हम आपको इस बात की जानकारी देते हैं। इस समय आमिर खान अपने नई फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं, आइए आपको इन सभी बात की जानकारी देते हैं। आमिर खान ने अपने करियर की शुरुआत “कयामत से कयामत तक” फिल्म से शुरुआत की थी।
Also Read : KRK ने किया आमिर खान का अपमान, कहा- ‘बीवी छोड़ दी लेकिन देश…..’
इस फिल्म के लिए उन्हें केवल ₹11000 दिए गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने यह बात खुद बताई कि, मुझे डेब्यू कयामत से कयामत तक के लिए केवल ₹11000 दिए गए थे। यह सैलरी मुझे प्रति महीना ₹1000 के हिसाब से दी गई थी। उस समय फिल्म को पूरा होने में लगभग 1 साल का समय लगा था।
इस समय की बात करें तो अब आमिर खान फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” में नजर आने वाले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि पहले यह फिल्म 2020 क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी, परंतु कोविड-19 के चलते इस फ़िल्म को लेट कर दिया गया और अब यह फिल्म 2021 क्रिसमस पर रिलीज होगी।
इसी के साथ आपको बता दें कि आमिर खान के अपॉजिट करीना कपूर इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्देशन सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म डायरेक्टर अद्वैत चंदन है। इसी के साथ आमिर और करीना के अलावा इसमें मोनी सिंह भी अहम रोल प्ले करने वाली हैं।
Also Read : धूम 3 का ये बच्चा जिसने निभाया था आमिर खान के बचपन का रोल, अब पहचाना बेहद मुश्किल