बीते करीब डेढ़ साल से कोविड के कारण फिल्मों के रिलीज होने का सिलसिला कुछ थम सा गया था, और यहीं वजह थी कि साल 2021 की कई फिल्मे डिले होती जा रही थी। पर अब जब हालात में काफी सुधार आ ग्या है तो ऐसा माना जा रहा है की साल 2022 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी खास होने वाला हैं। क्योंकि इस साल बड़े बजट वाली पेन इंडिया की कई मूवीज रिलीज होने जा रही है, जो उन्हे बंपर कमाई कराएगा। आइए जानते है इस लिस्ट में कौन कौन से बड़े फिल्मों के नाम शामिल हैं।
RRR
आपकी जानकारी के लिए बता दें, साल 2022 के 7 जनवरी को निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर’ रीलीज होने वाली हैं। ऐसा बोला जा रहा है ‘बाहुबली -2’ की शानदार सफलता के बाद उन्ही के निर्देशक के द्वारा बनाई गई यह फिल्म भी काफी रोमांचक होने वाली हैं। ख़बर के अनुसार इस फिल्म में 400 करोड़ रुपए का बजट लगाया गया है, और इसमें रामचरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, एलिसन डूडी, रे स्टीवेन्सन और ओलिविया मॉरिस जैसे अभिनेताओं के अहम भूमिका हैं। यही नही इस फिल्म के 2 गाने रिलीज भी हो चुके है और दोनों ही दर्शकों द्वारा काफी पसंद कीए जा रहे हैं।
Radhe Shyam
खबरों के अनुसार 14 जनवरी 2022 को रिलीज होने यह फ़िल्म साल 2022 की रोमांटिक साइंस-फाई पीरियड मूवी होगी, जिसमें पूजा हेगड़े की काफ़ी अहम भूमिका हैं। वहीं इस फ़िल्म का बजट 350 करोड़ रुपए बताया जा रहा हैं। यहीं नही इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार कुणाल रॉय कपूर और भाग्यश्री टॉलीवड भी दिखेंगे। यहाँ पढ़े: बॉलीवुड के इन 5 सुपरस्टार्स को पसंद नहीं करते प्रभास, इन्स्टाग्राम पर नहीं दिया फॉलो-बैक
Adipurush
आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह फ़िल्म रो 3डी में रिलीज किया जाएगा, जो सबसे महंगी फिल्मों में गिन्नी जाती हैं। आपको बता दें, इस फिल्म का लागत 500 करोड़ रुपए बताई जा रहीं हैं। ओम राउत द्वारा निर्देशित यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को एक साथ कई भाषाओं में रिलीज होगी, इस फ़िल्म में एक्टर प्रभास भगवान राम का किरदार निभा रहे है, यहीं नहीं इस फ़िल्म में सैफ अली खान भी नजर आयेंगे।
Ponniyin Selvan: Part-II
आपको बता दें, यह फिल्म साल 2020 में बनाई गई थी, एक ऐतिहासिक फिक्शन फिल्म होने के कारण, इसका कुछ ख़ास प्रमोशन नहीं किया गया था। यह फ़िल्म भी एक हैवी बजट फिल्मों में देखी जाती है, जिसमे इसकी लागत 500 करोड़ रुपए बताई जा रही हैं। अपको बता दें, इस फ़िल्म में बॉलीवुड एक्टर्स ऐश्वर्या राय और ऐश्वर्या लक्ष्मी ने रोल निभाया हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, Ponniyin Selvan: Part-II पोन्नियां सेलवन’ 2022 साल के अंत में रिलीज होगी वो भी दो भागों में।
KGF
KGF फिल्म को उन फिल्मों में गिना जाता है जिसका इंतजार पूरे देश को हैं। क्योंकि ‘केजीएफ: चैप्टर -1’ के ट्रेलर को सबसे ज्यादा देखें जानें वाले ट्रेलर में से एक माना जाता हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने कन्नड़ फिल्म में डेब्यू किया है, जो 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह फिल्म कन्नड़ में बनने वाली अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, जिसका बजट 100 करोड़ रुपये बताया जाता हैं।