मंगलवार(30 अगस्त) को जियो वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 67वां फिल्मफेयर अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया. इस फंक्शन में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ने अपना जलवा बिखेरा. इसके साथ साल भर में सर्वश्रेष्ठ परफॉरमेंस करने वाले स्टार्स को अवार्ड्स भी दिए गए. रिवीलिंग ड्रेस पहन अवार्ड फंक्शन में पहुंची प्रियंका, जिसे देख गुस्से से लाल हो गए निक
फिल्मफेयर एक्टर का अवार्ड रणवीर सिंह को फिल्म ‘83’ के लिए मिला जबकि मिमी फिल्म के लिए कृति सेनन को सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का अवार्ड मिला. इस साल फिल्मफेयर अवार्ड के दौरान ओटीटी फिल्मों की धूम रही. दरअसल साल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान ज्यादातर फ़िल्में ओटीटी प्लेटफार्म पर ही रिलीज हुई थी. विवादों में घिरी शेरशाह फिल्म, कश्मीरी पत्रकार बोला, मेकर्स के खिलाफ कोर्ट में जाऊंगा
साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की ‘शेरशाह’ रही. इस साल फिल्मफेयर अवार्ड के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह फिल्म और विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ ने ज्यादातर अवार्ड अपने नाम किए. मलाइका अरोड़ा ने पहनी 240000 की ड्रेस… हील्स की कीमत सुनकर चक्कर आ जाएंगे
देखें फिल्मफेयर अवार्ड्स विनर्स की पूरी लिस्ट
श्रेणी | विनर | फिल्म |
बेस्ट एक्टर | रणवीर सिंह | 83 |
बेस्ट एक्ट्रेस | कृति सेनन | मिमी |
बेस्ट फिल्म | — | शेरशाह |
बेस्ट डायरेक्टर | विष्णुवर्धन | शेरशाह |
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक) | — | सरदार उधम सिंह |
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक) | विक्की कौशल | सरदार उधम सिंह |
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक) | विद्या बालन | शेरनी |
बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल) | साईं तम्हनकर | मिमी |
बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल) | पंकज त्रिपाठी | मिमी |
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल | बी प्राक | मन भरया (शेरशाह) |
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल | असीस कौर | रातां लम्बिया (शेरशाह) |
बेस्ट लिरिक्स | कौसर मुनीर | लहरा दो (83) |
बेस्ट स्क्रीनप्ले | शुभेंदु भट्टाचार्य, रितेश | सरदार उधम सिंह |
बेस्ट डायलॉग | वरुण ग्रोवर, दिबाकर बनर्जी | (संदीप और पिंकी फरार |
बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल | एहान भट्ट | 99 सॉन्ग्स |
बेस्ट डेब्यू एक्टर फीमेल | शरवरी वाघ | बंटी और बबली 2 |
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर | सीमा पाहवा | रामप्रसाद की तेरहवीं |