कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जो समय के साथ अपनी पापुलैरिटी को बढ़ाते जा रहे हैं। कार्तिक आर्यन के हर फिल्म में दमदार अभिनय और कुल अंदाज से दर्शक अब दीवाने हो गए हैं जिसके चलते वह हर बड़ी फिल्म में कार्तिक आर्यन को देखना चाहते हैं। तभी तो बॉलीवुड फिल्मों की सीरीज में सुपरहिट फिल्म आशिकी के तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन मैन लीड रोल निभाने वाले हैं।
दरअसल कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को आशिकी 3 की जानकारी देते हुए एक छोटा सा प्रोमो जारी किया जिसे देख फैंस और सिनेमा लवर्स एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म आशिकी साल 1990 में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों द्वारा खूब प्यार दिया गया था और इस वजह से यह जमाने की सुपरहिट फिल्म रही थी। इसके बाद आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अपनी केमिस्ट्री से बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी जिस वजह से आशिकी फिल्म का दूसरा पार्ट भी जबरदस्त हिट हुआ था और अब दर्शकों के सबसे चहेते बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन उनकी मनपसंद फिल्म के तीसरे पार्ट यानी आशिकी 3 में नजर आने वाले हैं।
कार्तिक आर्यन ने जारी किया आशिकी 3 का छोटा सा प्रोमो
कार्तिक आर्यन ने बीते सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आशिकी 3 का एक छोटा सा प्रोमो शेयर किया और इसके साथ एक कैप्शन मिलेगा जिसमें उन्होंने कहा “अब तेरे बिन जी लेंगे हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम… आशिकी 3। यह दिल को झकझोर देने वाला होगा, बासु दा के साथ मेरी पहली फिल्म।” Also Read : जानिए अक्षय कुमार की भूल भुलैया की रिलीज के दौरान कैसे दिखते थे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन का यह प्रोमो उनके शेयर करने के बाद ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और सिनेमा लवर्स की एक्साइटमेंट बढ़ती गई। खबरों के मुताबिक आशिकी 3 को अनुराग बासु डायरेक्ट कर रहे हैं और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के अपोजिट अभिनेत्री जेनिफर विंगेट को कास्ट किया गया है। Also Read : कियारा आडवाणी का बोल्ड फिगर देखने पर कार्तिक आर्यन को पड़ गए लेने के देने