रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे 1 महीने के लंबे युद्ध से पूरा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सभी चीज़ों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसकी वजह से सोने और चांदी कीमतों पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। शादी का सीजन है जल्दी शुरू होने वाला है और शादी की सीजन में सबसे ज्यादा प्रयोग किए जाने वाले सोने के गहने और सोना खरीदने वाले ग्राहकों पर सोने की बढ़ती कीमतों का असर पड़ सकता है।
गुरुवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती और आज यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी होने के चलते सोने और चांदी की भाव को जारी नहीं किया गया है इसीलिए बुधवार को जारी किए गए सोने और चांदी के भाव पर ही हम चर्चा करेंगे।
Also Read : Gold Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर आई भारी गिरावट, जाने सोने और चांदी का ताजा भाव
कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने का दाम 53220 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया जिसके चलते सोने में बुधवार को ₹598 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत ₹52622 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। बुधवार को चांदी की कीमत 69316 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई जिसके चलते बुधवार को चांदी की कीमत में ₹1583 की बढ़ोतरी देखी गई। इससे पहले मंगलवार को चांदी की कीमत 67833 रूपए दर्ज की गई थी।
14 और 24 कैरेट सोने का दाम
बुधवार को 24 कैरेट सोने का दाम 53220 रुपए प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट सोने का दाम ₹53007 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का दाम ₹48750 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का दाम ₹39915 प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने का दाम ₹31131 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सोने अपने ऑल टाइम हाई रेट से 2980 रुपए सस्ता मिल रहा है और चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट से ₹10664 प्रति किलो मिल रही है।
Also Read : Gold Rate Today : सोने की कीमत में आया बड़ा उछाल, खरीदने से पहले जाने ताजा भाव