साल 2022 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं रहा हैं. कुछ चुनिंदा फिल्मों को अगर छोड़ दे तो सालभर में काफी फिल्में फ्लॉप हुई हैं. लेकिन बॉलीवुड स्टार्स के लिए व्यक्तिगत तौर पर ये साल अच्छा रहा हैं. प्रियंका, आलिया और सोनम तक कई एक्ट्रेस इस साल माँ बनी हैं. आज इस लेख में हम टॉप 6 कपल्स के बारे में जानेगे, जिनके घर इस साल किलकारी गूंजी हैं.
1) प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास साल 2022 में पेरेंट्स बने. दरअसल प्रियंका सेरोगेसी तकनीक की मदद से बेटी की माँ बनी. उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती रखा हैं. मलाइका-अर्जुन से लेकर ऋतिक-सबा आजाद तक, अपने एज गेप के कारण ट्रोल होते हैं ये बॉलीवुड कपल्स
2) हेज़ल कीच- युवराज सिंह
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी एक्ट्रेस पत्नी हेज़ल कीच ने भी साल 2022 में एक बेबी बॉय का स्वागत किया. इस पॉवर कपल ने अपने बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह रहा हैं.
3) काजल अग्रवाल- गौतम किचलू
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने भी इस साल एक बेटे को जन्म दिया हैं. बता दे इस एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की हैं और उनके बेटे का नाम नील किचलू हैं.
4) सोनम कपूर- आनंद आहूजा
मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी करने वाली सोनम कपूर ने भी अगस्त 2022 में एक बेटे को जन्म दिया. सोनम ने सोशल मीडिया अकाउंट खुलासा किया है कि उनके बेटे का नाम वायु कपूर आनंद हैं. सोनम कपूर ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक, रहा हैं ये बेहद यूनिक नाम
5) आलिया-रणबीर कपूर
आलिया और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी, जिसके सिर्फ 7 महीनें बाद ही आलिया ने नवम्बर एक बेटी को जन्म दिया. रणबीर-आलिया ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा हैं.
6) बिपासा बासु और करण ग्रोवर
बिपासा बासु और करण ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थी. शादी के 6 साल बाद नवम्बर 2022 में दोनों ने एक बेटी का स्वागत किया. बॉलीवुड के इस पॉवर कपल ने अपनी बेटी का नाम देवी बासु ग्रोवर रखा हैं.