प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सेलिब्रिटी कपल में सबसे क्यूट और ग्लैमरस कपल माने जाते हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर पति निक जोनस के साथ तस्वीर और वीडियो को शेयर करती रहती है तथा उनके फैंस को यह सभी चीजें बेहद पसंद आती है और प्रियंका और निक जोनस के फैंस इन तस्वीरों और वीडियो को बढ़-चढ़कर प्यार देते हैं।
हालांकि सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रियंका चोपड़ा निक जोनस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें निक जोनस प्रियंका चोपड़ा को समंदर में धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल यह बात 3 साल पहले की है जब प्रियंका चोपड़ा अपना 37 वां बर्थडे मना रही थी। प्रियंका चोपड़ा अपना बर्थडे निक जोनस के साथ एक शानदार बोट पर बना रही थी। तभी निक जोनस ने उन्हें समंदर के बीचो-बीच बोट से धक्का दे दिया।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा मियामी की बोट पर अपने पति निक जोनस और परिवार के साथ बर्थडे मना रही थी और प्रियंका चोपड़ा की ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही थी। प्रियंका चोपड़ा अपने बर्थडे पर काफी हॉट अंदाज में नजर आ रही थी और जब निक जोनस ने उन्हें समंदर के बीचो बीच धक्का दिया तो उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। Also Read : सबसे पहले सुबह उठकर निक जोनस करते हैं प्रियंका चोपड़ा के साथ यह काम
हालांकि जब प्रियंका चोपड़ा बोट पर वापस आई तो उन्होंने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां मधु और परिणीति चोपड़ा भी बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे और उन्होंने खूब इंजॉय किया था। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को हाल ही में अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। Also Read : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जीते हैं लग्जरी लाइफ, उनके पास है ये 5 सबसे महंगी चीजे