प्रियंका चोपड़ा ने मौजूदा वर्ष में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हैं. अभिनेत्री को वर्ष 2021 के लिए दुनिया की सबसे ऐड्माइर महिलाओं की सूची में शामिल किया गया हैं. प्रियंका के अलावा, सूची में एंजेलिना जोली और स्कारलेट जोहानसन जैसे नाम भी शामिल हैं. कैटरीना से लेकर प्रियंका तक, इन अभिनेत्रियों ने पहना सबसे महंगा मंगलसूत्र, जानें कीमत
कीनू रीव्स के साथ जल्द ही द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में नजर आने वाली प्रियंका चोपड़ा का नाम साल 2021 में दुनिया की सबसे ऐड्माइर महिलाओं की सूची में रखा गया है. भारतीय ब्यूटी ने सूची में दसवां स्थान हासिल किया है, जिसमें मिशेल ओबामा, एंजेलिना जोली, महारानी एलिजाबेथ II जैसे नाम भी शामिल हैं. YouGov द्वारा किए गए एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा और पाकिस्तानी मानवाधिकार प्रचारक मलाला यूसुफजई सूची में नौवे और दसवे स्थान पर हैं.
देखें टॉप 10 सूची:-
World’s Most Admired Women 2021 (1-10)
1. Michelle Obama ????????
2. Angelina Jolie ????????
3. Queen Elizabeth II ????????
4. Oprah Winfrey ????????
5. Scarlett Johansson ????????
6. Emma Watson ????????
7. Taylor Swift ????????
8. Angela Merkel ????????
9. Malala Yousafzai ????????
10. Priyanka Chopra ????????https://t.co/aBRU8YhnJV pic.twitter.com/UcRxVvhEao— YouGov America (@YouGovAmerica) December 14, 2021
2000 में जब प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, तब वह केवल 18 वर्ष की थीं. जिसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. एक्ट्रेस ने बर्फी, मैरी कॉम, 7 खून माफ, फैशन और डॉन जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से बॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल करने के बाद हॉलीवुड टीवी शो में मुख्य भूमिका निभाने तक का सफर तय किया हैं.
बॉलीवुड में लीडिंग अभिनेत्रियों में से एक के रूप में खुद को स्थापित करने के बाद देसी गर्ल ने हॉलीवुड की ओर रुख किया. उन्होंने टीवी शो क्वांटिको में जबरदस्त काम किया, जहां उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई. उन्होंने करेक्टर के चित्रण के लिए पीपुल्स च्वाइस भी जीता. इसके बाद प्रियंका ने ड्वेन जॉनसन की बेवॉच में विलेन की भूमिका निभाई और वर्तमान में कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. उन्हें आखिरी बार द व्हाइट टाइगर में देखा गया था.
प्रियंका चोपड़ा के आलावा मोस्ट एडमायर्ड वुमेन 2021 की सूची में ऐश्वर्या राय बच्चन का भी नाम हैं. वह सूची में प्रियंका के 3 स्थान नीचे 13वें स्थान पर हैं.