कॉफी विद करण का सातवां सीजन हाल ही में डिजनी प्लस हॉटस्टार पर ऑन हेयर हुआ है और अब तक इस शो के 5 एपिसोड आ चुके हैं जिसमें जानवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा, अक्षय कुमार, समांथा प्रभु, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह, आमिर खान और करीना कपूर खान को देखा गया है। हाल ही में कॉफी विद करण के अगले एपिसोड का सोशल मीडिया पर प्रोमो जारी हुआ है जिसमें काउच पर भाई-बहन अर्जुन कपूर और सोनम कपूर बैठे नजर आ रहे हैं।
कॉफी विद करण का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि इस प्रोमो में अर्जुन और सोनम कपूर के बीच केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि सोनम कपूर अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार स्क्रीन पर दिखाई देंगी। सोनम कपूर के फैंस उन्हें लंबे वक्त के बाद ऑनस्क्रीन देखने के लिए बेहद उत्सुक है।
View this post on Instagram
हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में सोनम कपूर को ब्लैक कलर के रफल गाउन में देखा जा सकता है जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है। वही अर्जुन कपूर ब्राउन पेंट सूट में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में जहां करण जौहर को अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा पर सवाल करते हुए देखा जा सकता है तो वही करण ने भाई-बहन की बॉन्डिंग पर भी कई सवाल किए हैं। Also Read : कॉफी विद करण सीजन 7 में करीना कपूर के सबसे बड़े सीक्रेट का हुआ खुलासा
प्रोमो के बीच ही करण जौहर सोनम कपूर से सबसे ज्यादा चर्चित अभिनेता के बारे में पूछते हैं तो वह अपने दोस्त रणबीर कपूर का नाम लेती है क्योंकि रणबीर अयान मुखर्जी के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं जब करण उनसे फिल्म का नाम पूछते हैं तो वह शिव नंबर 1 कहती है। रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर को अगले महीने ब्रह्मास्त्र के प्रीमियर पर इनवाइट नहीं किया गया है। Also Read : कॉफी विद करण 7 से क्यों नहीं मिल बुलाया? तापसी पन्नू ने दिया मजेदार जवाब