बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह अपने गानों के लिए तो सबसे ज्यादा फेमस है बल्कि वह कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। मीका सिंह के गाने सभी फैंस और डांस लवर के सर चढ़कर बोलते हैं। मीका सिंह के गानों को पार्टी और शादियों में खूब पसंद किया जाता है और इसके अलावा मीका सिंह ने अपनी पॉप एल्बम से दर्शकों और श्रोताओं के बीच एक बड़ी जगह बनाई हुई है।
मीका सिंह पिछले दिनों अपने स्वयंवर में मीका दी वोहटी को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। अपने स्वयंवर में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपनी पार्टनर के रूप में चुना था लेकिन अब तक इस कपल ने शादी नहीं की है। हालांकि इन दिनों मिका सिंह अपनी शादी को लेकर नहीं बल्कि शादी से पहले नया घर बसाने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मिका सिंह ने अपना एक प्राइवेट आइसलैंड खरीदा है।
मीका ने खरीदा प्राइवेट आइसलैंड, 7 बोट और 10 घोड़े
मीका सिंह इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ में एक बड़े इन्वेस्टमेंट को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मिक्का सिंह ने अपना खुद का एक प्राइवेट आइसलैंड खरीदा है जिसमें वह अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल मिक्का सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह एक बोट में आराम फरमाते हुए नजर आ रहे हैं और उनके साथ बॉडीगार्ड भी देखे जा सकते हैं। मीका सिंह जिस बोट पर सवार है उस पर एमएस यानी मीका सिंह लिखा हुआ है। Also Read : द कश्मीर फाइल्स और कपिल शर्मा विवाद में कूदे मीका सिंह… कहीं ये बात
View this post on Instagram
खबरों के मुताबिक मीका सिंह ने सिर्फ अपना प्राइवेट आइसलैंड ही नहीं बल्कि 7 बोट और 10 घोड़े भी खरीदे हैं। मीका सिंह इस वीडियो में बिल्कुल चिल माइंड के साथ अपने क्वालिटी टाइम को स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। मीका की इस वीडियो को उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के काफी ज्यादा एक्शन मिले हैं जिसके बाद इस वीडियो को कुछ समय के अंदर ही लाखों व्यूज और लाइक मिल चुके हैं। Also Read : मीका सिंह को स्वयंवर में पसंद आ गई लड़की, इस लड़की को बनाएंगे अपनी दुल्हनिया