टीवी इंडस्ट्री की संस्कारी बहुएं हमेशा से ही रियल लाइफ में अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के लिए सुर्खियों में बनी रहती है। टीवी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दिव्यांका त्रिपाठी ने एकता कपूर के सीरियल यह है मोहब्बतें में इशी मां के किरदार से सबको अपना दीवाना बना दिया था।
इसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस ने खतरों के खिलाड़ी में भी उनके धाकड़ अंदाज को देखा और काफी पसंद किया था लेकिन अब दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस को उनका बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों मालदीव में अपने पति संग छुट्टियों के मजे ले रही हैं और वहां से अपने फैंस के लिए अलग-अलग तरह की तस्वीरें साझा कर रही है जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी की बोल्डनेस को देखा जा सकता है।
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में कई सारी तस्वीर शेयर की है। इसमें से पहली तस्वीर में वह पूल में नजर आ रही है और उनकी इस तस्वीर में बोल्डनेस की भरमार है। दूसरी तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी शॉर्ट ड्रेस में पुल में पति विवेक दहिया के साथ रोमांटिक पोज देती हुई नजर आ रही है। Also Read : इंतजार हुआ खत्म… अब इस दिन शुरू होगा सलमान खान का बिग बॉस 16
View this post on Instagram
दिव्यांका की इन सभी तस्वीरों पर फैंस के काफी बेहतरीन रिएक्शन नज़र आ रहे हैं और लगातार इन तस्वीरों को बढ़-चढ़कर प्यार दिया जा रहा है। दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा से ही अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती है और अब उनके फैंस उनकी यह बोल्ड अवतार की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। Also Read : हिना से लेकर दिव्यांका तक बिना मेकअप के ऐसी दिखती हैं टीवी जगत टॉप 7 एक्ट्रेस