बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। इस समय यह राघव चड्ढा जोकि आम आदमी पार्टी के नेता है, को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है क्योंकि परिणीति और राघव को एक साथ कभी एयरपोर्ट पर, कभी लंच पर तो कभी डिनर पर देखा गया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दे सिंगर हार्डी सिंधु ने भी इन दोनों के रिश्ते के बारे में खुलासा कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा के भारत वापस लौटने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा राघव से जल्द ही शादी करने वाली है। अब लोगों के मन में यह सवाल है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की संपत्ति कितनी है ? दोनों में से कौन अधिक पैसे वाला है ? इन दोनों में से अधिक पढ़ा-लिखा कौन है ?
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कमाते हैं इतना पैसा
राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के नेता राज्यसभा के सदस्य होने के साथ ही एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी है। राघव ने अपनी संपत्ति के बारे में बताया है कि यह 37 लाख की प्रॉपर्टी के मालिक हैं और इनके सर पर कोई कर्ज भी नहीं है। यह बहुत हैरानी की बात है कि परिणीति की 1 महीने की कमाई राघव की कुल संपत्ति से भी अधिक है। रिपोर्ट बताती है कि परिणीति चोपड़ा 1 महीने में करीब 40 लाख रुपए कमा लेती है और इनकी कुल संपत्ति की बात की जाए तो यह करीब 60 करोड़ रुपए की मालकिन है। परिणीति 1 फिल्म में अभिनय करने के लिए 5 करोड़ रुपए लेती हैं।
राघव और परिणीति की प्रॉपर्टी
राघव चड्ढा के पास कोई भी घर और जमीन नहीं है। वहीं दूसरी तरफ परिणीति आलीशान मकान की मालकिन है जोकि मुंबई में है। इनका यह सी फेसिंग अपार्टमेंट शानदार फर्नीचर और अच्छी चीजों के साथ बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। इनके कार कलेक्शन की बात की जाए तो राघव के पास 2019 मॉडल की मारुति स्विफ्ट डिजायर है जोकि 13 लाख की कार है। वही परिणीति के पास बहुत अच्छा कार कलेक्शन है इनके कार कलेक्शन में ऑडी A6, जैगुआर एक्सजेएल और ऑडी Q5 शामिल है। परिणीति जैगुआर एक्सजेएल में अक्सर बाहर देखी जाती है। यह इनकी सबसे ज्यादा महंगी कार है।
परिणीति और राघव की पढ़ाई
राघव चड्ढा ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से पूरी की। इसके बाद इन्होने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी बीकॉम पूरी की है। इसके बाद यह लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई करके चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गये। वही परिणीति चोपड़ा ने स्कूली पढ़ाई कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी हाई स्कूल अंबाला से की, इसके बाद इन्होंने इंग्लैंड एलाइंस मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में दाखिला ले लिया। इस स्कूल से इन्होंने अपनी बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री पूरी की।
परिणीति और राघव की उम्र और हाइट
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की उम्र बराबर है। यह दोनों ही 34 साल के हैं। परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हुआ है वही राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 को हुआ है। परिणीति चोपड़ा की हाइट 5 फिट 5 इंच है तो राघव चड्ढा की 5 फिट 9 इंच है।