नेहा धूपिया और अंगद बेदी दोनों ही मनोरंजन की दुनिया के बड़े कलाकार हैं। नेहा धूपिया एक लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं तो वही अंगद बेदी भी अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बड़ी जगह बना चुके हैं। नेहा धूपिया अंगद बेदी आजकल अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं जिस वजह से वह आए दिन अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी एक शानदार जिंदगी जीते हैं और इस बात का सबूत उनका घर ही है। कुछ समय पहले ही अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने अपने घर का डिजिटल टूर करवाया था जिसमें उनके घर के हर कोने की तस्वीर से लेकर उससे जुड़ी कहानी और किस्सों के बारे में जानने को मिला था।
लिविंग रूम एरिया
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने मई 2018 में शादी की थी और इसके बाद उनकी एक बेटी मेहर हुई। हाल ही में एशियन पेंट्स वेयर द हार्ट इज के एपिसोड में अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने अपने घर का टूर करवाया जिससे उन्होंने लिटिल हग का नाम दिया। नेहा धूपिया को इस वीडियो में क्रीम कलर की पेंट के साथ येलो कलर का कुर्ता पहने हुए देखा जा सकता है।
नेहा धूपिया ने सबसे पहले अपने लिविंग रूम का एरिया दिखाया जहां पर क्रीम कलर का एक बड़ा सा सोफा रखा हुआ है और खिड़की से जुड़ी एक लकड़ी की आरामदायक सीट बनी हुई है। खिड़की का आकार काफी बड़ा है और कमरे के बीचो बीच एक लकड़ी की टेबल भी रखी हुई है। लिविंग एरिया में अलग तरह की पैटर्न की पेंटिंग्स भी लगी हुई है। Also Read :नेहा धूपिया की इन 10 बोल्ड फोटोस ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
लकड़ी की कारीगरी से बना बार
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर में एक छोटा एरिया भी है जिसे उन्होंने पूरी तरह लकड़ी की कारीगरी और चित्रकारी से बनाया हुआ है। यह एरिया एक छोटा बार है जिसे अंगद बेदी ने अपने पिता बिशन सिंह बेदी के विचारों को ध्यान में रखते हुए बनाया है। यह कलाकृतियां और चित्रकारी इस एरिया की शान और शौकत को बढ़ाती है। इसके अलावा अंगद बेदी और नेहा धूपिया के किचन एरिया को भी काफी शानदार और आरामदायक तरीके से टच दिया गया है। किचन एरिया में बैठकर खाने के लिए एक बड़ा सा स्पेस देखा जा सकता है। Also Read :नेहा धूपिया ने अभिषेक बच्चन को अपने शो में बुलाया, एक्टर ने दिया मजाकिया जवाब