शादी के बाद जब कोई नवविवाहित जोड़ा घूमने के लिए बाहर जाता है, तो उसे Honeymoon का नाम दिया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने इस बारे में विचार किया है, कि आखिर नवविवाहित जोड़े की शादी के बाद होने वाली यह पहली ट्रिप हनीमून ही क्यों कही जाती है। जी हां Honey मतलब शहद और Moon मतलब चांद वाले इस शब्द में कुछ ना कुछ खेल तो छुपा ही है, जिसे आज तक हम समझ नहीं पाए।

कहां से हुई Honeymoon शब्द की शुरुआत
हनीमून शब्द की उत्पत्ति पुरानी अंग्रेजी के शब्द Honey और Moon से हुई, जिसमें Honey का तात्पर्य शादी की मिठास और खुशी से लगाया जाता है, जिसके चलते नवविवाहित जोड़े को शादी के तुरंत बाद मिलने वाली खुशी को इस शब्द के साथ जोड़ा गया है। वहीं यूरोप में नवविवाहित जोड़े को शादी के दौरान एल्कोहॉलिक ड्रिंक पिलाई जाती है, जिसे शहद और पानी से बनाया जाता है, जिसके चलते उसे भी शहद शब्द से जोड़ दिया गया है।

वही Moon की बात करें तो वह शरीर के भौतिक चक्र को बताता है, जिसे एक समय चक्र के रूप में देखा गया है। दरअसल समय की गणना चंद्रमा के आधार पर ही की जाती है और उसे समय के तौर पर जाना जाता है। जिसके चलते हनी का अर्थ खुशी और मून का अर्थ चंद्रमा से लगाया जाता है। शादी के तुरंत बाद नवविवाहित जोड़े को मिलने वाली खुशी को हनीमून कहा गया है। जिसके चलते शादी के बाद वाले समय को Honeymoon पीरियड और जब कपल इस क्षण का आनंद उठाते हैं तो उसे Honeymoon कहा जाता है।
प्रत्येक देश में Honeymoon मनाने की अलग-अलग प्रथाएं
वही शादी के बाद का पूरा पखवाड़ा सुहागरात कहलाता है। जिसे फ्रेंच भाषा में lune de mile और जर्मन में flitterwhochen कहा जाता है। हनीमून शब्द का प्रयोग 18वीं शताब्दी से फ्रांस में किया गया था, जिसका 19वीं सदी में काफी प्रयोग होने लगा। इस हनीमून काल को अलग-अलग देशों में अलग अलग तरीके से बिताने की परंपराएं हैं। लगभग 4000 वर्षों से इसका प्रयोग किया जा रहा है। वैसे ही शादी के बाद बेबीलोन में दुल्हन के पिता दूल्हे को शादी के 1 महीने बाद शहद से बनी हुई शराब को तोहफे में देते थे, जोकि चंद्र कैलेंडर के अनुसार दिया गया था। यह महीना बेबीलोन में हनीमंथ कहलाता था जोकि धीरे-धीरे हनीमून मैं बदल गया।
Read Also:-बॉलीवुड के इन 15 स्टार्स ने कभी नहीं किया एक साथ काम, फैन्स की तरस रही हैं आंखें