हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45e एनुअल जनरल मीटिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने रिटेल बिजनेस के लिए ईशा अंबानी को जिम्मेदारी सौंप दी है और इस बिजनेस का भविष्य भी उनको बता दिया है मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक है रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और कई बड़े कॉरपोरेट घरानों में से एक जाने वाले अब अपनी जिम्मेदारी को आने वाली नई पीढ़ी को सौंप दी है आकाश अंबानी रिलायंस जिओ की कमान, ईशा अंबानी को रिटेल बिजनेस का मुखिया बना दिया है।
ईशा अंबानी का रिलायंस जिओ में रहा अहम योगदान
ईशा अंबानी ने बहुत छोटी सी उम्र में व्यवसाय समझने का पूरा प्रयास किया है उन्होंने दूसरी कंपनी में कुछ समय पहले बिजनेस एनालिस्ट के तौर पर काम भी किया। 23 साल की उम्र में वह अपने पिता के साथ रिलायंस के कारोबार में हाथ बढ़ाने का काम शुरू कर दिया। इसका परिणाम यह है कि उनको रिलायंस जियो बोर्ड में भी जगह दे दी गई।
मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान
मुकेश अंबानी ने अपने नए वेंचर की कमान अपनी बेटी ईशा अम्बानी के हाथ में थमा दी है। उन्होंने ईशा को रिटेल का मुखिया बनाने के लिए स्टेज पर आमंत्रित किया ईशा अंबानी ने अपने कारोबार की सभी जानकारियों को शेयर किया था। उन्होंने घर बैठे आराम से व्हाट्सएप पर किराना ऑर्डर करने की सुविधा के बारे में भी जानकारी दी। इस अनाउंसमेंट के बाद में उन्हें उम्मीद लगाई जा रही है कि यह एक अलग क्रांति हो सकती है। Also Read :ईशा अंबानी के पिता हैं शाहरुख खान, मुकेश अंबानी की बेटी का खुला राज
रिटेल के व्यापार के फायदे
यह रिटेल का बिजनेस बहुत फायदेमंद होने की संभावना है क्योंकि इसमें दी गई सुविधा सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। व्हाट्सएप के द्वारा सामान खरीदना और ऑनलाइन जरिए उसका भुगतान करने की सुविधा लोगों को बहुत फायदा पहुंचाने वाली है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे को भी जल्द ही तेल और ऊर्जा के व्यापार के काम में लगा सकते हैं। 65 साल के मुकेश अंबानी ने अपने बच्चों को सभी जिम्मेदारियां व्यापार की दे दी है। Also Read :जब बेटी ईशा अंबानी की शादी में झूमकर नाची थी ऐश्वर्या, वीडियो देख गुस्से से लाल हो गए थे सलमान