भारतीय क्रिकेट टीम से गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग के संन्यास लेने के बाद शिखर धवन ने ही टीम इंडिया की ओपनर की कमान संभाली थी। उन्होंने अपने तेज शुरआत के साथ बाकी खिलाड़ियों के खेलने का अंदाज भी बदल दिया था। इसी के बाद उनके फैंस उनको गब्बर के नाम से पुकारने लगे। शिखर धवन की क्रिकेट जिंदगी तो बहुत दिलचस्प रही है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ से संबंधित चीजे लोग ज्यादा नही जानते है।
शिखर धवन का परिचय
शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में पंजाबी परिवार में हुआ है। उनके पिता का नाम महेंद्र पाल धवन और माँ का नाम सुनैना धवन है। धवन की एक छोटी बहन भी है जिनका नाम श्रेष्ठा धवन है। शिखर धवन की पत्नी का नाम आएशा मुखर्जी है जो एक किकबॉक्सर रह चुकी है। शादी के 9 साल बाद 2021 में शिखर धवन और आयशा मुखर्जी एक दूसरे से अलग हो गए।
शिखर धवन की लव स्टोरी
शिखर धवन एक किकबॉक्सर पर अपना दिल हार चुके थे, जो मेलबोर्न में रहने वाली आयशा मुखर्जी है। इन दोनों की मुलाकात हरभजन सिंह ने करवाई थी। शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने कई दिनों तक डेट करने के बाद 2009 में सगाई कर ली थी और 3 साल बाद शादी के बंधन में बंध गए। आपकी जानकारी के लिए बता दे की आयशा शिखर से 12 साल बड़ी हैं।
शिखर धवन के बच्चे
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी साल 2012 में हुई थी। 2014 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम जोरावर था। आयशा मुखर्जी की शादी से पहले उनकी 2 बेटिया थी जिनका नाम आलिया और रिया है। इन दोनों बच्चों को शिखर ने गोद लिया।
शिखर धवन की शैक्षणिक योग्यता
बल्लेबाज शिखर धवन ने सेंट मार्क सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, दिल्ली से अपनी पढाई की थी। क्रिकेट में ज्यादा समय देने के बाद धवन को आगे की पढाई करने का समय ही नही मिला और वो 12वीं तक ही पढ़ पाए.
देखें अनदेखी फोटो:-