बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट “सोना” की कुछ झलक अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस नए रेस्टोरेंट की शुरुआत अपने दोस्त मनीष गोयल के साथ पिछले साल मार्च में की थी और उन्होंने यह भी बताया कि रेस्टोरेंट का नाम उनके पति निक जोनास के द्वारा बताया गया था। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों और लोगो के लिए अपने इस नए रेस्टोरेंट् में नाइट आउट होस्ट किया था, और इसी वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर आर्किटेक्चर डाइजेस्ट इंडिया ने शेयर कर दिया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा के इस नये रेस्टोरेंट के लुक को देखा जा सकता है।
इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने करीबी लोग आर्किटेक्चर डाइजेस्ट इंडिया के लिए रेस्टोरेंट का दरवाजा खोला है, और अपने शाही रेस्टोरेंट की एक झलक भी दिखाई है। इस वीडियो में प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट की डेकोरेशन के साथ-साथ वहां के टेबल का लुक भी अपने फैंस के साथ शेयर किया है।
इन फोटो और वीडियो में डाइनिंग टेबल पर रखे हुए डिनर वेयर काफी सुंदर लग रहे हैं। प्रियंका ने इसके अलावा अपनी होमवेयर लाइन सोना होम के डिनरवेयर की सारी जानकारी भी उनके साथ शेयर की थी। प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट में रखी कैंडलहोल्डर, भारतीय फूलों के पैटर्न वाले लैंप की भी एक झलक साझा की है।
प्रियंका चोपड़ा ने आर्किटेक्चर डाइजेस्ट इंडिया से बात करते हुए बताया कि वह पूरी दुनिया के सामने और न्यूयोर्क में अपने भारतीय कल्चर को दिखाना चाहती हैं कि वह किस शानदार, महान देश में पाली-बढ़ी है। मै एक भारतीय हूँ। वह अपने रेस्टोरेंट् के द्वारा पूरी दुनिया के साथ भारतीय कल्चर को साझा करना चाहती हैं। Also Read :कोहली और प्रियंका के साथ एलिट क्लब में शामिल हुई श्रद्धा कपूर.. हासिल की बड़ी उपलब्धि
View this post on Instagram
प्रियंका ने बताया कि जब वह लोगों के साथ बैठकर इस रेस्टोरेंट के नाम के बारे में सोच रही थी तो उनके पति निक जोनास में इसका नाम “सोना” बोल दिया। तभी प्रियंका को निक जोनास से जुड़ा एक दिन का किस्सा याद आ गया था उन्होंने बताया कि जब वह अपनी शादी की शॉपिंग कर रही थी तब निक जोनास ने पहली बार सोना नाम सुना था और निक जोनास को रेस्टोरेंट के नाम सोचने के वक्त यह “सोना” नाम याद आ गया था। Also Read :प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जीते हैं लग्जरी लाइफ, उनके पास है ये 5 सबसे महंगी चीजे