90 के दशक के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुपरहिट फिल्में देने वाली और अपनी बेहतरीन अदाकारा से लोगों का ध्यान खींचने वाली करिश्मा कपूर आज भी लोगों के दिलों में छाई हुई है, यहां तक कि उनकी फिल्में लोग आज भी याद करते हैं। देखा जाए तो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शरारती बच्ची की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि करिश्मा कपूर है।
करिश्मा कपूर ने अपने वक्त में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी थी, यहां तक कि इन्हें ‘हीरोइन नंबर वन’ के नाम से भी बुलाया जाता था। देखा जाए तो अब करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरियां बना ली है, लेकिन फिर भी अपने निजी जिंदगी के कारण करिश्मा कपूर सुर्खियों में बनी रहती है।
फिल्मों से दूरियां बनाने के बावजूद भी करिश्मा कपूर अपना ज्यादातर वक्त सोशल मीडिया पर बिताती हैं। यहां तक कि अपने फैन के लिए वे अपनी कई सारी तस्वीरें भी शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें करिश्मा कपूर सेव खाती हुई नजर आ रही है। करिश्मा की इस तस्वीर को लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया है। लोगों को यह तस्वीर काफी ज्यादा पसंद भी आ रही है। तस्वीर में आप देख सकते हो कि करिश्मा कपूर कितनी प्यारी और क्यूट लग रही है।
करिश्मा कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर लोगों ने बहुत सारे कमेंट करना भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘नन्ही सी प्यारी सी बच्ची।’ तो वहीं दूसरी और कुछ फैंस कह रहे हैं कि, ‘अपने बचपन की और भी तस्वीरें शेयर करें।’ आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ‘प्रेम कैदी’ फिल्म करिश्मा कपूर की पहली फिल्म थी और उस दौरान करिश्मा कपूर बस 17 वर्ष की ही थी।
फिल्म में काम करने के लिए करीना कपूर ने उस दौरान अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। देखा जाए तो करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है, जैसे कि दिल तो पागल है, बीवी नंबर वन, राजा हिंदुस्तानी, हीरो नंबर 1, फिजा। अब देखा जाए तो करिश्मा कपूर की उम्र 48 वर्ष हो चुकी करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही इन दोनों का तलाक हो गया। अब करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही है।