भोजपुरी सिनेमा धीरे-धीरे अपनी एक खास पहचान बनाता जा रहा है। पहले केवल यूपी तथा बिहार तक ही सीमित रहने वाली भोजपुरी फिल्में तथा इनके कलाकार अब वर्तमान में विदेशों में भी खास पहचान बना रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस सोशल मीडिया से लेकर बिग बॉस के घर तक सभी जगह धूम मचाए हुए हैं।
यह कहा जा सकता है कि भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दिन अब आ गए हैं। गौरतलब है कि अब जब फिल्में इतना अच्छा कलेक्शन कर रही है तो फिर कलाकारों द्वारा फीस बढ़ाना भी लाजमी बात है। क्या आप जानते हैं भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस कौन है? आज हम आपको बताएंगे कि वह एक्ट्रेस ना ही रानी चटर्जी और ना ही आम्रपाली दुबे है। इस वक्त कोई और एक्ट्रेस है जो सबसे ज्यादा फीस ले रही हैं तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।
रानी और आम्रपाली सालों से कर रही है राज
रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की रानी बनी हुई है तो वही आम्रपाली दुबे को भी भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करते हुए 8 साल हो चुके हैं। दोनों ही एक्ट्रेस ने लगभग हर सुपरहिट एक्टर के साथ भोजपुरी सिनेमा में काम किया है। एक एक प्रोजेक्ट के लिए यह दोनों ही एक्ट्रेस लाखों रुपए फीस लेती हैं। इसी के साथ यह इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस भी है। परंतु अब कोई और है जो कमाई के मामले में इन्हें पीछे छोड़ चुकी है। कोई है जो अपनी फीस रातों-रात ही डबल कर चुकी है और भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन चुकी है। आपको बता दें कि यह कोई और नहीं बल्कि अक्षरा सिंह है। Also Read :पवन सिंह ने भर दी अक्षरा सिंह की मांग, इसके बाद जो हुआ उसके लिए विडियो देखें…
अक्षरा सिंह ने डबल की अपनी फीस
अक्षरा सिंह ने अपनी फीस कुछ समय पहले ही दुगनी कर दी। पहले जहां वह 15 से 20 लाख रुपए एक फिल्म के लिए लेती थी। वहीं अब एक फिल्म के लिए वह 30 से 40 लाख रुपए चार्ज ले रही हैं। जो अभी तक की सभी एक्ट्रेस से सबसे अधिक है। अक्षरा सिंह जब बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थी तब से उनकी पॉपुलर्टी और ज्यादा बढ़ गई थी। Also Read :ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह ने पवन पर लगाए गंभीर आरोप… कहा- ‘रोज को बिस्तर पर मेरे….