पढ़ाई हमेशा से ही जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। ऐसा माना जाता है की पढ़ाई के बिना इंसान अधूरा होता है। अगर बात बॉलीवुड की करें तो यहां अपने अक्सर कलाकारों को फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए सुना होगा। अगर कोई सामान्य इंसान इनको सुने तो लगेगा की यह बहुत शिक्षित होंगे मगर यह सच नही है। यह लोग अपनी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के लिए अनेकों कोर्स करते है और उसके बाद ही मीडिया के सामने आते है। आज हम आपको बताने जा रहे है ऐसे ही 8 अभिनेत्रियों के बारे में जो सबसे कम शिक्षित है।
1) प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने एक्टिंग का लोहा मनवा रही है। लेकिन आपको यह जान कर हैरानी होगी कि पीसी ने केवल 12वीं तक ही पढ़ाई करी है जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग पर ध्यान केंद्रित कर दिया।
2) दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की मौजूदा सबसे महंगी और टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी केवल 12वीं तक ही पढ़ाई की है। 12वीं के बाद दीपिका ग्रेजुएशन करने वाली थी मगर उसी वक्त उनका एक्टिंग के प्रति झुकाव बढ़ गया जिसके बाद दीपिका अपनी पढ़ाई छोड़ कर एक्टिंग में करियर बनाने निकल पड़ी।
3) ऐश्वर्या राय बच्चन
पूर्व मिस वर्ल्ड और बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय ने भी मॉडलिंग के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। उन्होंने सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई की है जिसके बाद से ही वे एक्टिंग लाइन में आ गई।
4) आलिया भट्ट
डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बहुत जल्दी की थी। उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के लिए 12वीं के बाद अपनी पढ़ाई पर विराम लगा दिया था।
5) सोनम कपूर
सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम ने भी 12वीं के बाद ग्रेजुएशन में एडमिशन तो लिए पर फिल्मों में काम करने के लिए उसे बीच में ही छोड़ दिया।
6) करिश्मा कपूर
कपूर खानदान से फिल्मों में आई पहली महिला कलाकार करिश्मा कपूर ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में ही कर दी थी। बता दें की इसके लिए करिश्मा ने 5वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी। उनका यह फैसला गलत नहीं साबित हुआ और 90 के दशक में वे बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार थी।
7) करीना कपूर खान
करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर खान ने भी करियर को पढ़ाई से जायदा तवज्जो दी। इसके लिए उन्होंने लॉ की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
8) कंगना रनौत
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने भी एक्टिंग में करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई 10वीं के बाद रोक दिया। कंगना आज अपने बेजोड़ एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बना रही है।