बॉलीवुड में फिल्मों से ज्यादा सिलेब्रिटीज के बीच तनातनी आए दिन बॉलीवुड में देखी जा सकती है। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटी मौजूद है जो एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते हैं। आइए जानते हैं उस लिस्ट में कौन-कौन है शामिल।
कंगना रनौत और करण जौहर
एक जमाने में कंगना रनौत और करण जौहर काफी अच्छे दोस्त माने जाते थे लेकिन कंगना जब करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंची तो उन्होंने उन्हें नेपोटिज्म बताया जिस वजह से करण और कंगना की दोस्ती में दरार आ गई।
सलमान खान और विवेक ओबरॉय
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय में ऐश्वर्या राय की वजह से दरार आ गई थी। दरअसल ऐश्वर्या और विवेक ने एक साथ फिल्म की थी जिसके बाद से उनके अफेयर की चर्चा होने लग गई थी और यह बात सुन सलमान खान भड़क गए थे जिसके बाद से विवेक और सलमान में काफी बहस हुई थी और दोनों दुश्मन बन गए थे।
अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण
अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के दुश्मन माने जाते हैं। दरअसल रणवीर सिंह पहले अनुष्का शर्मा को डेट करते थे लेकिन इसके बाद उनका नाम दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ने लगा जिससे अनुष्का उसका इस बात से खफा हो गई जिसके चलते दीपिका और अनुष्का में अनबन हो गई।
रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय
रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बबली में ऐश्वर्या राय को रिप्लेस कर दिया था। इसके अलावा रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन के अफेयर की खबरें भी उड़ने लग गई थी जिससे ऐश्वर्या को दिक्कत होने लगी थी और आगे चलकर रानी मुखर्जी ऐश्वर्या राय में दुश्मनी हो गई थी।
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा अपने जमाने के बेहद अच्छे दोस्त माने जाते थे लेकिन साल 2007 में जब अमिताभ ने अपने बेटे अभिषेक की शादी की तो उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को न्योता नहीं दिया और उसके बाद जब शत्रुघ्न सिन्हा को अमिताभ द्वारा मिठाई भेजी गई तो उन्होंने इसे भी स्वीकार नहीं किया जिसके चलते दोनों में दुश्मनी पैदा हो गई। Also Read :कॉफी विद करण 7: करीना कपूर नहीं थी लाल सिंह चड्ढा के लिए आमिर खान की पहली पसंद
शाहिद कपूर और करीना कपूर
एक समय में शाहिद और करीना कपूर बॉलीवुड के बेहद पसंदीदा कपल माने जाते थे लेकिन ब्रेकअप के बाद यह दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए। Also Read :कॉफी विद करण सीजन 7 में करीना कपूर के सबसे बड़े सीक्रेट का हुआ खुलासा