बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सितारे इस साल अपनी फिल्मों में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड में कई नए चेहरे दिखाई दिए और यह चेहरे साउथ इंडस्ट्री के सितारों के हैं। साउथ इंडस्ट्री के सितारों ने बॉलीवुड में एंट्री ले कर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है और आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने साल 2022 में साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा है।
मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर साल 2017 में मिस वर्ल्ड रह चुकी है और इस साल इन्होंने बॉलीवुड में अपने कदम रखे हैं। यह फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” में नजर आई थी। इस फिल्म में इनके साथ अक्षय कुमार दिखाई दिए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं दे पाई पर मानुषी की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई।
रश्मिका मंदाना
फिल्म “पुष्पा” के बाद रश्मिका मंदाना लोगों के दिल और दिमाग पर छाई हुई है। इस फिल्म के बाद इन्हें बॉलीवुड फिल्मों से ऑफर मिलने लग गए थे। इसी के चलते इन्होंने फिल्म “गुड बाय” से बॉलीवुड में एंट्री की। इसमें इनके साथ बिग बी अमिताभ बच्चन ने काम किया। यह फिल्म में अमिताभ बच्चन की बेटी के किरदार के रूप में नजर आई । अब यह बॉलीवुड के अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं।
विजय देवरकोंडा
साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा ने फिल्म “लाइगर” से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। यह फिल्म हिंदी भाषा के साथ तेलुगु भाषा में भी रिलीज की गई। इस फिल्म में विजय के साथ अनन्या पांडे ने काम किया। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
नयनतारा
साउथ की सुपरस्टार नयनतारा भी बॉलीवुड में कदम रख चुकी है। यह शाहरुख खान के साथ “पठान” फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है और इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है।
सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी बॉलीवुड में अपने कदम रख दिए है। यह जोया अख्तर की फिल्म “द आर्चीन” से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज की जाने वाली थी लेकिन अब शायद साल 2023 में रिलीज होगी। Also Read :बेहद लग्जरी हैंडबैग के साथ एयरपोर्ट नजर आई है सुहाना खान.. कीमत जानकार उड़ जाएगे होश
खुशी कपूर
श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री कर चुकी है। यह भी जोया अख्तर की फिल्म “द आर्चीन” में दिखाई देने वाली है। Also Read :लेट नाईट पार्टी में पराए मर्दों के साथ नजर आई ख़ुशी कपूर… वायरल हुई फोटो