इन दिनों टीवी Reality show फेक कंटेंट से भरे पड़े है। फिर चाहे बात इंडियन आइडियल की हो रही हो, या बिग बॉस की। अब वह दिन बीत चुके हैं जब रियलिटी शोज में रियल्टी नजर आती थी। आज प्रत्येक शो मेकर सिर्फ टीआरपी के पीछे भागता नजर आ रहा है और इसी होड़ के चलते वह दर्शकों को आकर्षित करने के लिए फेक कंटेंट करने से भी पीछे नहीं हटते हैं।
आज किए जा रहे यह शोज अब रियल नहीं रह गए हैं, यह बात ऑडियंस भी पूर्ण रूप से समझ चुके हैं। लेकिन रियलिटी शोज के कुछ ऐसे सितारे रहे हैं, जो अपने आप को सर्वोपरि समझते रहे है,जिसके चलते उन्होंने दर्शकों को इस कदर बेवकूफ बनाया, कि अब उनका यह फेक कंटेंट दर्शकों के सामने आ गया है।
इस आर्टिकल के जरिए ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बात की जाएगी जो रियलिटी शो में फेक कंटेंट करने से पीछे नहीं हटे, जिसके चलते उन्होंने इस लेवल में ऐसा ढोंग रच डाला कि अब ऑडियंस भी उनकी हरकतों को समझ चुके है। ऐसे ही सेलेब्स में राखी सावंत, अनूप जलोटा, प्रिंस नरूला जैसे सितारों के नाम शामिल है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में।
आकांक्षा पुरी
जब पारस चोपड़ा बिग बॉस 13 में थे तो आकांक्षा पुरी न सिर्फ उनकी गर्लफ्रेंड बल्कि उनके साथ रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं। लेकिन पारस ने शो के बीच में ही आकांक्षा से ब्रेकअप कर लिया। उसके बाद आकांक्षा पिछले दिनों मीका सिंह के स्वयंवर में भाग लेने पहुंची, जहां बाकी लड़कियों को ठुकराते हुए आकांक्षा को मीका ने अपनी दुल्हन बनाया, लेकिन शो के समाप्त होने के बाद ही मीका और आकांक्षा के बीच फिर से पहले जैसी दूरी बन गई। दोनों ने ही एक दूसरे को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया। लेटेस्ट खबरों के मुताबिक अब आकांक्षा बिग बॉस 16 के हैंडसम मुंडे शिव ठाकरे को डेट करती नजर आ रही है, कहा जाता है कि बिना आग दिए धुआं नहीं निकलता। लेकिन आकांक्षा ने इन अफवाहों को गलत करार दिया।
अनूप जलोटा
बिग बॉस के शो में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भी आकर अपना खेल दिखाया। उन्होंने बिग बॉस 12 में ऐसा लव जंगल खेला, जिसकी सनसनी चारों तरफ फैल गई। बिग बॉस के इस शो में वह अपनी बेटी समान जसलीन मथारू के साथ नजर आए। इस शो में इन दोनों ने कपल के रूप में एंट्री ली, लेकिन इस शो से बाहर निकलते ही उन्होंने अपने रिलेशन को असैप्ट करने से इंकार कर दिया। इन दोनों ने शो से बाहर जाते ही अपने रिश्ते को गुरु शिष्य के रिश्ते का नाम दे दिया
प्रिंस नरूला
स्टार प्रिंस नरूला रियलिटी शोज के कई शो में अपनी धाक जमाते नजर आए। बिग बॉस हाउस के शो मे वह नोरा फतेही की तरफ आकर्षित हुए, जिसके चलते दोनों के बीच जमकर प्लांटिंग भी हुई। लेकिन इस शो से बाहर जाते ही प्रिंस युविका चौधरी के साथ शादी रचा बैठे। ऐसी स्थिति में पब्लिक की जबान पर तो यही नाम होगा, कि शो में दिखाया कुछ और गया और रियालिटी कुछ और रही।
राखी सावंत
ड्रामा क्वीन के नाम से जानी जाने वाली राखी सावंत जो कुछ भी करती हैं। लोगों को उन पर यकीन नहीं होता, फिर चाहे बात शादी की हो रही हो या किसी से प्यार की या कुछ और। बिल्कुल ऐसे ही इस अभिनेत्री की रितेश के साथ शादी भी लोग सही नहीं समझ सके। क्योंकि राखी सावंत अपनी शादी को सच दिखाने के लिए रितेश को बिग बॉस में लेकर गई और जब वह शो से बाहर निकली, उन्होंने रितेश को तलाक दे दिया। अब राखी के ऐसे ड्रामे देखने के बाद कौन रियलिटी शो को सच मानेगा।
राखी जब कभी भी बिग बॉस के शो में आई, वह हमेशा अपनी सैड स्टोरी ही सुनाती नजर आई। लेकिन बहुत ही कम लोग ऐसे रहे जो उनका पुराना ट्रेक रिकॉर्ड उनकी बातों को सच मानते हैं।
आखिर आपकी इन सभी सेल्बेस के बारे में क्या राय हैं, क्या आप भी इन सितारों की बातों पर भरोसा करते हैं।
Read Also:-लगान की सफलता के बाद बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने लगी थी ग्रेसी सिंह, अब 22 साल बाद दिखती हैं ऐसी