कॉफी विद करण का सातवां सीजन हाल ही में डिजनी प्लस हॉटस्टार पर ऑन हेयर हुआ है और अब तक इस शो के 4 एपिसोड आ चुके हैं जिसमें जानवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा, अक्षय कुमार, समांथा प्रभु, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को देखा गया है। कॉफी विद करण शो हमेशा से ही अपने बयान बाजी के चलते विवादों में फंसता हुआ नजर आया है। इस शो में कई ऐसे सेलिब्रिटी कपल भी आया है जिन्होंने शो के बाहर जाते ही ब्रेकअप कर लिया है।
करीना कपूर और शाहिद कपूर
करीना कपूर और शाहिद कपूर ने कॉफी विद करण के सीजन 2 में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की थी। करीना कपूर और शाहिद कपूर 3 साल तक डेट करने के बाद फिर जब भी मेट की शूटिंग के दौरान अलग हो गए थे।
बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम
बिपाशा और जॉन ने एक साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी और इस कपल ने कई सालों तक दूसरे को डेट किया। कॉफी विद करण की सीजन 2 में इन्हें साथ में देखा गया लेकिन कुछ समय बाद यह कपल अलग हो गया।
सुजैन और ऋतिक रोशन
सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए थे लेकिन 14 साल एक साथ रहने के बाद उन्होंने तलाक करने का फैसला किया। सुजैन और ऋतिक रोशन को कॉफी विद करण के सीजन 3 में देखा गया था।
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने फिल्म बैंड बाजा बारात और लेडीज वर्सेस रिकी बहल में साथ में काम किया। इस कपल ने कॉफी विद करण के सीजन 3 में एक साथ शिरकत की थी। हालांकि कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया।
प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर
प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर भी एक समय में रिलेशनशिप में थे। इनकम टैक्स की छापेमारी के दौरान शाहिद कपूर को प्रियंका के घर देखा गया था। इसके अलावा प्रियंका और शाहिद कपूर कॉफी विद करण सीजन 3 में नजर आए थे।
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर
फिल्म आशिकी 2 की शूटिंग के दौरान आदित्य और श्रद्धा में नजदीकी आ गई थी जिसके चलते अफेयर की खबरों में लग गई थी। कॉफी विद करण के सीजन 3 में श्रद्धा और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ देखा गया था। Also Read :रणवीर सिंह से लेकर आलिया तक कॉफी विद करण शो में सबसे महंगे कपड़े पहनने वाले 6 सेलेब्स
आमिर खान और किरण राव
आमिर खान और किरण राव को कॉफी विद करण के सीजन 4 में देखा गया था लेकिन इसके बाद से ही आमिर खान और किरण राव के बीच अनबन होने लगी जिसके चलते उन्होंने साल 2021 में तलाक ले लिया। Also Read :कॉफी विद करण 7: करीना कपूर नहीं थी लाल सिंह चड्ढा के लिए आमिर खान की पहली पसंद