बॉलीवुड में एक्टर्स के बीच दोस्ती दुश्मनी के किस्से अक्सर हमे सुनने को मिलता हैं। बता दिया जाए बहुत सारे एक्टर्स तो एक दूसरे के जीवनसाथी भी हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड फ़िल्मी सितारे है जिन्होंने ब्रेकअप भी झेला है। आपको बता दे बहुत से ऐसे एक्टर्स हैं जो ब्रेकअप के बाद भी अपने एक्स की शादी में पहुंचे थे। आइए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इसके बारे में बताते है।
सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने सांवरिया फिल्म से साथ में बॉलीवुड में काम किया था। बता दे अभिनेत्री सोनम कपूर और अभिनेता रणबीर कपूर के अफेयर की भी खबरे मीडिया में फैल गयी थी। सोनम ने जब आनंद आहूजा से शादी की तब रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ उनकी शादी में आये थे।
बॉलीवुड की अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। शादी से पहले उनका नाम डीनो मोरिया के साथ जुड़ा गया था। दोनों कई साल तक रिलेशनशिप में भी थे। आपको बता दे बिपाशा से ब्रेकअप के बाद भी डीनो उनकी शादी में आये थे।
बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री के अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के अफेयर की चर्चा भी खूब सोशल मीडिया में छा गयी थी । लेकिन फिर भी रणवीर सिंह अनुष्का के रिसेप्शन में भी पहुंचे थे। अनुष्का शर्मा भी रणवीर सिंह की शादी में आई थी।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और एक्टर शाहिद कपूर का अफेयर एक समय में सोशल मिडिया पर खूब छाया रहता है। बाद में दोनों का अलग हो गए थे। जब शाहिद कपूर ने शादी की तब प्रियंका तो नहीं आई थी।लेकिन जब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी रचाई तो उनके रिसेप्शन में शाहिद कपूर आये थे।
एक समय था जब क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम नेहा धूपिया के साथ जुड़ा गया था। जानकारी के मुताबिक बता दे युवराज से ब्रेकअप के बाद ही अभिनेत्री ने अंगद बेदी से दिल लगाया और शादी कर ली। जब अभिनेत्री नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी की शादी हुई तब युवराज भी शादी में आये थे।