बॉलीवुड में आज तक काफी महान कलाकार हुए हैं। बॉलीवुड में स्टार बनने के बाद अपने स्टारडम को बरकरार रखना भी एक चुनौती का काम होता है।जैसा कि आप जानते हैं सभी अभिनेताओं ने शादी की है, छोड़कर सलमान खान को। लेकिन जिन सुपरस्टार ने शादी की उनकी पत्नियों की वजह से उनको काफी बार मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा है। किसी सुपरस्टार अभिनेता की पत्नी बनने के बाद वह महिला भी किसी स्टार से कम नहीं होती है। लेकिन आज आपको कुछ ऐसी रोचक कहानियां बताते हैं जिनको जानकर आप हैरान रह जाएंगे बॉलीवुड के काफी ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी पत्नियों के कारण मुश्किलों में पड़े हैं और उन्हें बदनामी का सामना भी करना पड़ा है।
आमिर खान और किरण राव
बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट एक्टर कहे जाने वाले आमिर खान इसी साल अपनी पत्नी किरण राव से तलाक ले चुके हैं। आपको बता दें कि इस खबर के बाद उनके फैंस को काफी झटका लगा था। आमिर खान ने एक इंटरव्यू में भारत में असहिष्णुता को लेकर कहा कि किरण राव भारत में रहने से डरती हैं उन्हें लगता है कि भारत में रहना उनके लिए सेफ नहीं है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। किरण राव तथा आमिर खान की काफी किरकिरी हुई थी।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
आपको बता दें कि एक फैशन शो के दौरान अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना अपने पति की जींस का बटन खोलते हुए नजर आई थी। जिसके बाद काफी हंगामा हो गया था और ट्विंकल खन्ना को अश्लीलता फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।
सोहेल खान और सीमा खान
बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान के भाई सोहेल खान अपनी पत्नी सीमा खान के कारण शर्मिंदगी झेल चुके हैं आपको बता दें कि फिलहाल दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा
सलमान खान के ही दूसरे भाई अरबाज खान और उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा करीब 20 साल तक एक दूसरे के जीवन साथी बन कर रहे ।लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद काफी खबरें मीडिया में फैली। हाल ही में खबर है कि मलाइका अरोड़ा फिलहाल अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। इन दोनों की तलाक की खबरें जब मीडिया में आई तो काफी बवाल मचा था। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा 45 वर्ष की हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने खुद को बेहतरीन ढंग से फिट कर रखा है।