जैसा की हम सभी जानते है बीते कुछ समय में बहुत सारे टीवी और बॉलीवुड स्टार्स माता पिता बन गए हैं। घर में नन्हें मेहमान के आने ये इन सितारों की खुशियां सातवें आसमान में पहुँच गयी है। आपको बता दे कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने एक की जगह दो बच्चों का स्वागत किया। अपनी इस पोस्ट से हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि जुड़वां बच्चों के माता पिता बन चुके है।
प्रीति जिंटा
कुछ समय पहले ही बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोशल मिडिया पर शेयर किया कि वो जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सेरगेसी के माध्यम से बच्चों को जन्म दिया है। यहाँ पढ़ेंसिर्फ प्रीति जिंटा ही नहीं बाकी बॉलीवुड के ये सेलेब्स भी सरोगेसी तकनीक से बने पैरेंट…
सनी लियोनी
बॉलीवुड की अभिनेत्री सनी लियोनी साल 2017 में सेरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बच्चों की मां बन चुकी हैं। आपको बता दे अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपने बेटों का नाम आशेर सिंह वेबर और नोह सिंह वेबर रखा है।
उर्वशी ढोलकिया
टीवी जगत की अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने 17 साल की उम्र में 2 जुड़वां बच्चों की माँ बन गयी थी। उर्वशी ढोलकिया ने अपने बेटों का नाम सागर ढोलकिया और क्षितिज ढोलकिया रखा है।
करण जौहर
आपको बता दे फ़िल्म निर्देशक करण जौहर के घर पर भी शैतानी करने वाले दो जुड़वां बच्चे मौजूद है। फ़िल्म निर्देशक करण जौहर ने अपने बच्चों का नाम रूही और यश रखा है।
संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त को भी उनकी पत्नी ने जुड़वां बच्चों का पिता बनने का सुख दिया है। अभिनेता संजय दत्त ने अपने जुड़वां बच्चों का नाम शहरान दत्त और इकरा दत्त रखा है। आपको बता दे दोनों बच्चो का जन्म साल 2010 में हुआ था। यहाँ पढ़ें:जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं मान्यता दत्त
करणवीर वोहरा
करणवीर वोहरा भी उन स्टार्स के लिस्ट में शामिल है जिनके जुड़वां बच्चे हैं। करणवीर वोहरा की जुड़वा बच्चो का नाम वियना और बेला है। आपको बता दे कुछ समय पहले ही करणवीर एक और बेटी के पिता बन चुके है।
हितेन तेजवानी
हितेन तेजवानी और उनकी पत्नी गौरी साल 2009 में जुड़वां बच्चों के माता पिता बने है। बता दे अभिनेता हितेन तेजवानी ने अपने बच्चों का नाम कात्या और नवीन रखा है।
सौरभ राज जैन
खतरों के खिलाड़ी 11 से मशहूर हुए अभिनेता सौरभ राज जैन भी जुड़वां बच्चों के पिता है। सौरभ राज जैन की पत्नी रिद्धिमा जैन साल 2017 में बच्चों को जन्म दिया था। सौरभ राज जैन अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।
सेलेना जेठली
अभिनेत्री सेलेना जेठली भी जुड़वां बच्चों की माँ बन चुकी हैं। सेलेना जेठली के बच्चों का नाम आर्थर हाग और शमशेर हाग है। बाद में दिल की बीमारी के कारण अभिनेत्री अपने एक बेटे को खो चुकी हैं।
कृष्णा अभिषेक
कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी दो जुड़वां बच्चों के माता पिता बने हैं। 14 बाद आईवीएफ प्रेग्नेंसी अटैम्ट के बाद कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने सेरोगेसी के माध्यम से अपने बच्चों का स्वागत किया है।